लाइव न्यूज़ :

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने की संभावनाओं को किया सिरे से खारिज

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2024 15:11 IST

भूमि सर्वेक्षण में आ रही परेशानियों को लेकर उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण ऐसा होना चाहिए जो सरल और सुगम हो। इसे सरल और सुगम बनाने की जरूरत है। अगर कई तरह की पेचीदगियां हैं तो उसे दूर किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैंतेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार और जदयू के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगेउन्होंने कहा, पहले यह लोग गिड़गिड़ा कर पैर पकड़ते हैं कि हमको ले लीजिए और फिर पलट जाते

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर से पलटी मारते हुए महागठबंधन के साथ जाने को लेकर जारी सियासी अटकलों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में नीतीश कुमार और जदयू के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। संवाद यात्रा पर निकलते वक्त गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के संबंध में पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने 2-3 बार कल्याण कर दिया है, लेकिन अब सब रास्ते बंद हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह लोग गिड़गिड़ा कर पैर पकड़ते हैं कि हमको ले लीजिए और फिर पलट जाते हैं। ऐसे में अब नीतीश जी को लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

वहीं, भूमि सर्वेक्षण में आ रही परेशानियों को लेकर उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण ऐसा होना चाहिए जो सरल और सुगम हो। इसे सरल और सुगम बनाने की जरूरत है। अगर कई तरह की पेचीदगियां हैं तो उसे दूर किया जाना चाहिए। यह सभी के लिए सरल और सुगम हो इस पर ध्यान देने की जरूरत है। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी हैं। उनसे नेता का सीधा संवाद होना बहुत जरुरी है ताकि सही फीडबैक मिल सके। हमलोग भी चाहते हैं कि आने वाले समय में हमारा संगठन और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि हम पूरे बिहार में घूमेंगे ये कार्यकर्ता संवाद होगा। 

साथ ही तेजस्वी ने बताया कि नवंबर-दिसंबर में वे एक बार फिर यात्रा पर निकलेंगे और जनता के बीच में जाएंगे। वहीं, तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को वह जीवित करते हैं कि नीतीश कुमार ने राजद को किया, जो 23 सीट पर सिमट गई थी। उसके बाद वह 70 से अधिक सीट जीत ली। इससे साफ पता चलता है कि तेजस्वी यादव आज नीतीश कुमार के वजह से ही राजनीति में खड़े हैं। नीतीश कुमार अगर यह गलती नहीं किए होते तो राजनीति से उनका पूरा परिवार आउट हो जाता। 

जबकि जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को बिहार की जनता ने लोकसभा चुनाव में चार सीट पर लॉक कर दिया, चार की जगह विशेष जगह पर होती है। तेजस्वी यादव जागो- जागो ग्राहक खोजो यात्रा पर निकले हैं। 2015 का वीडियो है, जिसमें तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव खुद कह रहे हैं कि हमने नीतीश कुमार को फोन किया तो तेजस्वी यादव का कल्याण जदयू ने किया। उधर, कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल मजबूत है। अगले विधानसभा चुनाव में हम पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे। हमें किसी और की जरूरत नहीं है जो इधर से उधर करता है। नेता प्रतिपक्ष ने जो बयान दिया है, वह सही दिया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."