लाइव न्यूज़ :

जातीय गणना पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कसा तंज, कहा- "वाह रे! जातिगत जनगणना"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2023 17:54 IST

मांझी ने जातीय गणना की आर्थिक रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि वाह रे! जातिगत जनगणना।

Open in App
ठळक मुद्देजातीय गणना पर जीतन राम मांझी ने सवाल खड़ा किया हैउन्होंने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी से प्रश्न किया हैजीतन राम ने पूछा- 45.54 फीसदी मुसहर अमीर हैं, 46.45 फीसदी भुइयां अमीर हैं?

पटना: बिहार में जातीय गणना की आर्थिक रिपोर्ट विधानंडल में पेश किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और चाचा-भतीजे की सरकार पर तीखा हमला बोला। मांझी ने जातीय गणना की आर्थिक रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि वाह रे! जातिगत जनगणना।

उन्होंने लिखा है कि सूबे के 45.54 फीसदी मुसहर अमीर हैं, 46.45 फीसदी भुइयां अमीर हैं? साहब सूबे के किसी एक प्रखंड में 100 मुसहर या भुइयां परिवारों की सूची दे दीजिए, जो अमीर हैं? इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार प्रहार किया है और लिखा है कि आप चाचा-भतीजा को जब जनगणना करना था, तो फिर कागजी लिफाफेबाजी क्यों? सूबे में जनगणना के बहाने खजाने की लूट हुई है। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री और 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी लगातार कई मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। हाल के दिनों में बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा को लेकर भी उन्होंने आवाज बुलंद की थी और फर्जीवाडे़ का आरोप लगाया था। एकबार फिर उन्होंने बिहार में हुई जातीय गणना की आर्थिक रिपोर्ट को लेकर सरकार को घेरा है। 

टॅग्स :बिहारजाति जनगणनाजीतन राम मांझीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."