लाइव न्यूज़ :

सारण जिले में नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर, पुलिस छानबीन में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2023 17:18 IST

पीड़िता ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा संचालिका के कहने पर मशरक से दूर किसी गांव में कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई थी। जहां उसके साथ 10-15 लोगों के द्वारा बारी बारी से गलत कार्य किया गया है। इस घटना के बाद सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड मे पीड़िता का मेडिकल जांच किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण (छपरा) जिले में नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्मनर्तकी के साथ गांव के 10-15 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आईपीड़िता को गंभीर स्थिति में मढौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

पटना: बिहार के सारण (छपरा) जिले में मशरक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक कार्यक्रम में आई नर्तकी के साथ गांव के 10-15 युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली है। पीड़िता मशरक थाना क्षेत्र स्थित एक ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पीड़िता को गंभीर स्थिति में बीती रात मढौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑर्केस्ट्रा की मालकिन के द्वारा उसे किसी के यहां भेजा गया था, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा संचालिका के कहने पर मशरक से दूर किसी गांव में प्रोग्राम देने गई थी। जहां उसके साथ 10-15 लोगों के द्वारा बारी बारी से गलत कार्य  किया गया है। इस घटना के बाद सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड मे पीड़िता का मेडिकल जांच किया जा रहा है। इस मामले में मशरक थानाध्यक्ष ने बताया कि  जांच की जा रही है। पदाधिकारी को बयान के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जांच और बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये घटना ऐसे समय हुई है जब बिहार पहले से ही महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर चर्चा में है। हाल ही में नालंदा जिले में एक महिला को निर्वस्त्र करके पीटे जाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। 

फिलहाल महिला सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना को लेकर संसद में भी हंगामा है। ऐसे में बिहार में घटी ये घटना सीएम नीतीश कुमार के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। 

टॅग्स :Bihar Policeरेपगैंगरेपक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'