लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का सीएम नीतीश कुमार पर आरोप, कहा- बिहार को अराजक स्थिति में पहुंचा रहे मुख्यमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2023 15:40 IST

सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में अब लालू जी और नीतीश जी का दिन लद चुका है। अब बिहार में इनका कुछ भी नहीं चलने वाला हैं। बीमार हैं घर में बैठकर आराम करें।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा है कि सीएम बिहार को अराजक स्थिति में पहुंचा रहे हैं। यही नहीं उन्होंने सीएम नीतीश पर कई और आरोप भी लगाए हैं।

पटना: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि बिहार बुरी तरह जल रहा है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आराम फरमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को नीतीश कुमार ने अराजक स्थिति में पहुंचा दिया है। 

इससे बचने के लिए जरुरी है कि बिहार से अब नीतीश कुमार को मुक्ति मिले क्योंकि अब उनसे एक दिन भी बिहार नहीं संभल पा रहा है। यही नहीं सम्राट चौधरी ने यह भी कहा है कि यहां बिजली मांगने पर लोगों पर गोली बरसाई जाती है साथ ही नौकरी मांगने पर शिक्षकों पर लाठियां भी बरसाई जाती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर सीएम नीतीश पर यह आरोप लगा

सम्राट चौधरी ने आगे बोलते हुए यह भी कहा है कि अब नीतीश कुमार बिहार में तानाशाह की बोली बोल रहे हैं। मुगलों और अंग्रेजों की तरह शासन चलाना चाहते हैं। वह लोगों को आवाज को लाठियों से दबाना चाहते हैं। मुहर्रम पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार किए जाने पर सम्राट चौधरी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह तुष्टिकरण की नीति के लिए ऐसा कर रहे हैं। 

रामनवमी में भाजपा नेताओ को जेल में डाला, मुहर्रम हुआ तो तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया। यह बताता है कि वह किस तरह की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा नेता की हत्या हो रही है। वहीं, दलित बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है। अररिया में पति को खुंटा में बांधकर उसकी पत्नी के साथ गलत व्यवहार किया गया है। 

लालू यादव के बारे में क्या बोले भाजपा नेता

जदयू नेता के द्वारा नवादा में किस तरह दलित के साथ अत्याचार किया गया, यह बातें हर किसी को मालूम है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति से अप्रासंगिक हो गए तो अब बचता ही क्या है? लालू जी तो पहले से ही अप्रसांगिक हैं। 

लालू जी को फंसाने वाले नीतीश कुमार, उनको जेल भेजने वाले नीतीश कुमार, अब उन्हीं की गोद में जाकर लालू जी बैठे हुए हैं तो फिर उनका वोट बचेगा क्या? सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार समेत पूरे देश की जनता अब यह तय कर चुकी है कि भाजपा की ही सरकार सारे जगहों पर रहेगी। 

लालू यादव और नीतीश कुमार का लद चुका है बिहार में दिन- भाजपा

बिहार में अब लालू जी और नीतीश जी का दिन लद चुका है। अब बिहार में इनका कुछ भी नहीं चलने वाला हैं। बीमार हैं घर में बैठकर आराम करें। अभी तो कोई कोर्ट चला जाए और अपील कर दे कि एक पंजीकृत अपराधी कैसे किसी पार्टी का सुप्रीमो हो सकता है तो फिर उनको घर में बैठना पड़ जाएगा। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."