लाइव न्यूज़ :

बिहार: वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2023 16:34 IST

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर दो युवक की मौत हो गई। घटना समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड अंतर्गत नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण समपार फाटक संख्या 40 सी के पास गुरुवार को घटी।

Open in App

पटना: सहरसा से नई दिल्ली जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर दो युवक की मौत हो गई। घटना समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड अंतर्गत नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण समपार फाटक संख्या 40 सी के पास गुरुवार को घटी।

इस मौत पर स्थानीय लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की के कारण हुई होगी। तो वहीं कुछ लोग इसे झगड़े होनेपर ट्रेन से दोनों को फेंक देने की भी बातें कह रहे हैं।

दोनों मृतक की पहचान सहरसा जिला के बथनाही गांव के वार्ड संख्या 10 बनमा ईंटहरी निवासी बिजो शर्मा के बेटे भवेश कुमार (15) और सारण जिला के पुरुषोत्तमपुर निवासी शंकर शर्मा का पुत्र प्रिंस कुमार शर्मा (26) रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मृतक अपने गांव के 10 लोगों के साथ मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे। जिनमें छह लोग ट्रेन के दूसरे डिब्बे में सफर कर रहे थे।

जबकि मृतक अपने चार साथियों के साथ एक ही डिब्बे में बैठे थे। घटना से कुछ समय पहले मृतक भवेश गेट के पास चला गया था। इसी बीच हल्ला हुआ कि ट्रेन से दो लड़के गिर पड़े हैं। फिर किसी ने चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका, तब तीनों साथी ट्रेन से उतरे और भवेश को लहूलुहान हालत में देखा।

भवेश ने उसी समय तड़प तडपकर दम तोड़ दिया। वहीं, थोड़ी दूर पर सारण जिला निवासी प्रिंस भी ट्रेन से गिरने के कारण मौके पर ही दम तोड़ चुका था।

हालांकि, भवेश के साथियों ने प्रिंस को पहचानने से इनकार किया है। घटनास्थल पर मौजूद आरपीएफ दलसिंहसराय के एएसआई श्यामलाल प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है।

टॅग्स :बिहारभारतीय रेलRailway Policeवैशाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."