लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: जातीय गणना पर जदयू में भारी असंतोष!, मुख्यमंत्री के खास मंत्री संजय झा ने कहा-सांसद सुनील कुमार पिंटू जहां से आए थे, जाने का मन बना लिया, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2023 17:21 IST

Bihar Politics News: नीतीश कुमार के एक सांसद सुनील कुमार पिंटू ने तो जातीय गणना कि रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर मुख्यमंत्री को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजातीय गणना में फर्जीवाड़ा किया गया है।सांसद भाजपा में जाने वाले हैं। तेली समाज की कई बस्तियों, मोहल्लों में गणना करने वाले पहुंचे ही नहीं।

Bihar Politics News: बिहार में सत्ताधारी दल जदयू में जारी आंतरिक कलह धिरे-धिरे जोर पकड़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा वैसे-वैसे जदयू में भारी असंतोष पनपते जा रहा है। जदयू के अंदर भगदड़ मचने की स्थिति है। नीतीश कुमार के एक सांसद सुनील कुमार पिंटू ने तो जातीय गणना कि रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर मुख्यमंत्री को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

सीतामढ़ी से जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू की नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री के खास मंत्री संजय झा ने साफ-साफ कह दिया कि वे जहां से आए थे, वहीं जाने का मन बना लिया होगा। इससे स्पष्ट है कि कि जदयू ने मान लिया है कि उनके सांसद भाजपा में जाने वाले हैं। दरअसल, जातीय गणना पर सांसद सुनील कुमार पिंटू ने गुरुवार को कहा था कि जातीय गणना में फर्जीवाड़ा किया गया है।

इसमें तेली समाज की संख्या को कम कर दिया गया है। तेली समाज की कई बस्तियों, मोहल्लों में गणना करने वाले पहुंचे ही नहीं। सुनील पिंटू ने रविवार को पटना में तेली समाज की बैठक भी बुलाई है। आज मंत्री संजय झा से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सुनील कुमार पिंटू जहां से आये हैं, वहीं वापस जाना चाह रहे हैं। इसलिए ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने जातीय गणना करा कर ऐतिहासिक काम किया है, इस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। बता दें कि जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ही भाजपा से जदयू में शामिल हुए थे। इसके बाद जदयू ने उन्हें सीतामढ़ी से उम्मीदवार बनाया था। वे भाजपा के टिकट पर सीतामढ़ी से विधायक भी रहे हैं और नीतीश कैबिनेट में मंत्री भी।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा-जदयू में आपसी समझौता के तहत सुनील कुमार पिंटू जदयू में शामिल हुए टिकट लिए और जीत भी हुई। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि सीटिंग सांसद क्या दल छोड़ने वाले हैं? क्या वे भाजपा में जाएंगे? ऐसे में क्या जदयू अपनी सीटिंग सीट सीतामढ़ी सहयोगी दल राजद को सौंप देगी या फिर अपना उम्मीदवार देगी ?

जदयू अगर सीतामढ़ी सीट नहीं छोड़ेगी तो फिर उम्मीदवार कौन होंगे? क्या विधानपरिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से जदयू के प्रत्याशी होंगे? विधान परिषद सभापति देवेशचंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से ही आते हैं। जानकार बताते हैं कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं। सिर्फ पार्टी नेतृत्व की हरी झंड़ी का इंतजार कर रहे हैं।

टॅग्स :जाति जनगणनापटनानीतीश कुमारजेडीयूRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'