लाइव न्यूज़ :

Bihar News: जहरीली शराब से कहर, छपरा में 4 बेहाल, 2 की गई आंख की रोशनी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2023 16:30 IST

बिहार में जहरीली शराब से सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि, दोनों लोगों का प्राथमिक उपचार मशरक में करने के बाद पटना रेफर किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसारण जिले के अंतर्गत लखनपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की आंखों की रोशनी गईदोनों लोगों का प्राथमिक उपचार मशरक में करने के बाद पटना रेफर किया गया हैयह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है

पटना: बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले दिनों छठ पूजा के दौरान जहरीली शराब पीने से सीतामढ़ी में पांच और गोपालगंज में पांच यानी कुल 10 लोगों के मौत की बात सामने आई थी।

इस बीच सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। जबकि, दोनों लोगों का प्राथमिक उपचार मशरक में करने के बाद पटना रेफर किया गया है।

यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बीमार लोगों में एक लखनपुर गांव निवासी सतेन्द्र राय को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे पीड़ित ढोरा गिरी को भी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ढोरा गिरी ने बताया है कि उसने मंगलवार के दिन गांव के ही सतेंद्र राय से शराब लेकर पिया था, जिसमें से सत्येंद्र ने भी पिया था। 

शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसके आंख से कम दिखाई देने के साथ ही सिर में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे मशरक पीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया और वहां से दोनों को पटना रेफर किया गया है। 

बीमार लोगों में लखनपुर गांव के 52 वर्षीय ढोरा गिरी व 50 वर्षीय सत्येद्र राय बताए जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीमार लोगों की संख्या और भी है, लेकिन वे लोग तथ्य को छुपा रहे हैं। इस मामले में मशरक थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। 

दोनों की आंख की रोशनी जाने लगी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पूछे जाने पर सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि ऐसा मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :पटनाक्राइमPoliceनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."