लाइव न्यूज़ :

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नीतीश सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

By भाषा | Updated: June 8, 2023 07:47 IST

बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ को राज्य के गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को राज्य में कई विभागों के प्रमुख के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी। आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ (बिहार काडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी) को राज्य के गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सिद्धार्थ अपने नए कार्यभार के अलावा अगले आदेश तक कैबिनेट सचिवालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 2016 में शराबबंदी कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले के के पाठक (1990 बैच के आईएएस अधिकारी) को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पाठक ने दीपक कुमार सिंह (1992 बैच के आईएएस अधिकारी) का स्थान लिया है। सिंह को राज्य सहकारिता विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चैतन्य प्रसाद (1990 बैच के आईएएस अधिकारी) को राज्य जल संसाधन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। हरजोत कौर बम्हराह (1992 बैच की आईएएस अधिकारी) को कला, संस्कृति और युवा मामलों के विभाग की अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बंदना प्रेयसी (2003 बैच की आईएएस अधिकारी) का स्थान लिया है। प्रेयसी को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पटना में 22 जून और 23 जून को जी20 समूहों की निर्धारित बैठकों के मद्देनजर कला, संस्कृति और युवा मामलों के विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। विनोद सिंह गुंजियाल (2007 बैच के आईएएस अधिकारी) को मद्यनिषेध, आबकारी एवं निबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी आशिमा जैन (2008 बैच की आईएएस अधिकारी) को लघु जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'