लाइव न्यूज़ :

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- "नीतीश कुमार बेशर्मी की सारी हदें पार चुके हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2023 15:13 IST

रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले नीतीश कुमार बेशर्मी की सारी हदें पार चुके हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बेशर्मी की सारी हदें पार चुके हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डाकबंगला चौराहा पर जो कुछ किया गया, उसका सारा वीडियो मौजूद है। भाजपा कार्यकर्ताओं को दोषी ठहरने की कोशिश की जा रही है। सरकार में बैठे लोग कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि कहीं से भी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े जो नेता हैं, वह कुछ से कुछ बयान दे रहे हैं। मीडिया के सामने आकर क्या कुछ बोल रहे हैं। सब कुछ हम लोग देख रहे हैं। लेकिन जो सच्चाई है वह छुप नहीं सकती है। वहीं ललन सिंह के मिर्च फेंकने वाली बात पर उन्होंने कहा कि वीडियो में सब मौजूद है, कुछ लोग कह रहे हैं की मिर्ची पाउडर फेंका गया, यह एकदम बेतुका बयान है।

हम नहीं समझते हैं कि इस तरह की बातें कहीं से हुई है। इसके बावजूद प्रशासन भी तरह-तरह की बातें कह रहा है। रविशंकर प्रसाद ने साफ-साफ कहा कि भाजपा के सांसद, विधायकों के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने नहीं बख्शा है, जमकर लाठियां चलाई हैं। वह सब कुछ सामने है।

यहां तक कि हमारे सिपाही विजय जी जो शहीद हुए हैं, उनके मौत को लेकर भी मजाक बनाया जा रहा है। अब समझिए कि किस तरह की राजनीति नीतीश कुमार कर रहे हैं और किस तरह के भाषा उनके लोग बोल रहे हैं?

टॅग्स :रविशंकर प्रसादबिहारBihar BJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."