लाइव न्यूज़ :

शिक्षक भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन ट्रेन में सवार होने के लिए जद्दोजहद करते दिखा छात्रों का हुजूम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2023 17:31 IST

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से एक लाख 70 हजार 461 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Open in App

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के आज आखिरी दिन पटना जंक्शन का नजारा देखने योग्य रहा। स्टेशन और ट्रेन भीड़ से खचाखच भरी नजर आई।

बीपीएससी की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी पटना स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। पटना जंक्शन पर लोग ट्रेन पकड़नेअ के लिए एक दूसरे के धक्का मुकी करते हुए भी नजर आए।

बता दें कि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को परीक्षा के दौरान 11 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। इससे परीक्षार्थियों के बीच हड़कंप मच गया था। इस दौरान पटना स्टेशन पर ट्रेनों में सीट लूटने की भी होड़ मची रही।

खिड़की के सहारे भी परीक्षार्थी ट्रेनों में घुसते नजर आए। अभ्यर्थियों की वापसी के लिए रेलवे ने शनिवार तक प्रतिदिन 28 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। फिर भी बेहिसाब भीड़ नजर आई। शनिवार को परीक्षा के अंतिम दिन माध्यमिक के लिए 63 हजार व उच्च माध्यमिक श्रेणी के पदों के लिए करीब 39 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए है।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से एक लाख 70 हजार 461 पदों पर भर्ती निकाली गई है। लगभग आठ लाख परीक्षार्थियों ने शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके लिए राज्य भर में 876 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

टॅग्स :बिहारबिहार लोक सेवा आयोगexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."