लाइव न्यूज़ :

बिहार: भाजपा ने विधानसभा में दिया अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2023 17:11 IST

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि विधायकों की पिटाई एवं विधान सभा आने में बाधा पहुंचानें के प्रशासनिक कृत्य को अवैध एवं अराजक मानते हुये जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की अवमानना वाद चलायी जाए।

Open in App

पटना: बिहार में भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस और मजिस्ट्रेट के द्वारा नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और दो पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणू देवी और तारकिशोर प्रसाद को विधानसभा जाने से रोक दिए जाने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा अके सचिव को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

नोटिस में कहा गया है कि 13 जुलाई को भाजपा के विधान सभा सदस्यों को पटना पुलिस द्वारा विधान सभा आने से रोका गया।उन्होंने लिखा है कि पटना पुलिस के द्वारा गांधी मैदान से विधान सभा तक जगह-जगह पर रोका गया। लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से सभी विधान सभा सदस्य दोपहर 2 बजे से कार्यवाही में हिस्सा लेने जा रहे थे।

हमारे द्वारा परिचय देने के बाद भी हमारे साथ मारपीट की गई, इतना ही नहीं, हमलोंगो में से कुछ के सिर पर प्रहार किया गया। कई सदस्य अभी भी गंभीर हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने के कारण हम सभी सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सके। भाजपा के सदस्यों ने 2:00 बजे से शुरु होने वाले प्रथम अनुपुरक बजट के लिये कटौती प्रस्ताव भी दिया था, जिसपर चर्चा में वे भाग लेना चाहते थे।

लेकिन पटना जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मी ने हमें विधान सभा जाने से रोका एवं बर्बरता पूर्ण पिटाई की। यह सम्पूर्ण विधायिका एवं संविधान का अपमान है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि विधायकों की पिटाई एवं विधान सभा आने में बाधा पहुंचानें के प्रशासनिक कृत्य को अवैध एवं अराजक मानते हुये जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन की अवमानना वाद चलायी जाय। पत्र में नेता विरोधी दल के अलावे पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी के भी हस्ताक्षर हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyBiharजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."