लाइव न्यूज़ :

Bihar Anganwadi workers protest: आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका ने किया हल्ला बोल, पुलिस ने किया बल प्रयोग, विधानसभा में हंगामा, देखें वीडियो, आखिर क्या है मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2023 15:25 IST

Bihar Anganwadi workers protest: महिलाएं विधानसभा का घेराव करने जा रही थीं। हुजूम विधानसभा के करीब पहुंच चुका था। पुलिस ने रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया। एक आंदोलनकारी महिला बेहोश हो गई।आंदोलनकारी अस्पताल ले कर गए।

पटनाः बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन अचानक हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर विधानसभा के सामने हंगामा किया। महिलाएं विधानसभा का घेराव करने जा रही थीं। उनका हुजूम विधानसभा के करीब पहुंच चुका था। लेकिन पुलिस ने रोक दिया।

उसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया। इस दौरान एक आंदोलनकारी महिला बेहोश हो गई। जिसे अन्य आंदोलनकारी अस्पताल ले कर गए। ऐसे में  आगनबाड़ी सेविका ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। दरअसल, सदन की कार्यवाही शुर होने से पहले ही विधानसभा गेट के बाहर अचानक से हजारों की तादाद में आगनबाड़ी सेविका पहुंच गई और धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

जिन्हें बाद में जबर्दस्ती कर वहां से हटाने का प्रयास किया गया। लेकिन बाद में इन सभी पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पडा। ऐसे में अब ये आंगनबाड़ी सेविका राजधानी के डाकबंगला चौराहे के पास पहुंच गई है और वहां भी प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका मौजूदा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है।

उनका कहना है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चुनाव के समय बार-बार यह कहते हैं कि उनकी सरकार आने पर बिहार की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं का मानदेय दुगना किया जाएगा। लेकिन सरकार बन जाने के बाद आज तक इस पर अमल नहीं किया गया है।

आंगनबाड़ी सेविका का कहना है कि हम अपने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार से इस बार आरपार की लड़ाई लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। जहां भी हमारी मांगों को पूरा करने के लिए धरना-प्रदर्शन की जरूरत होगी किया जाएगा। हम लोग अब किसी के झूठे वादे और बहकाबे में नहीं आने वाले हैं, जब तक हम लोग की बात नहीं मानी जाएगी, हम लोग इस तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे।

बता दें कि बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 70 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस बल के 800 जवान प्रतिनियुक्त रहेंगे। बगैर प्रवेश पास के विधानमंडल परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन पर भी मनाही है।

आंगनवाड़ी सेविकाओं के मुद्दे पर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही चढ़ गई हंगामे की भेंट

बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने जातीय गणना की रिपोर्ट और आंगनवाड़ी सेविकाओं की मांगों को लेकर दोनों सदनों के बाहर और भीतर जमकर प्रदर्शन किया। वह बिहार सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आए।

कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने आंगनबाड़ी सेविका के मुद्दे को लेकर जोरदारा हंगामा शुरू कर दिया और तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा के सदस्य वेल में पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया। भाजपा के विधायकों ने कुर्सी उठा ली।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दूसरे राज्यों की तरह ही बिहार में भी मानदेय बढा़ने की मांग की और इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर भाजपा के विधायक वेल में पहुंच गए और आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज और उनके मानदेय को बढ़ाने का मुद्दा मजबूती के साथ उठाया।

इस दौरान भाजपा के साथ सरकार में शामिल भाकपा-माले के विधायकों ने भी आंगनबाड़ी सेविका का मामला उठाया। हंगामे की बीच विधानसभा अध्यक्ष बार-बार विपक्षी सदस्यों को शांत रहने के लिए कहते रहे। लेकिन भाजपा के सदस्य लगातार हंगामा करते रहे। सदन की कार्यवाही आधे घंटे भी नहीं चल सकी और विधानसभा अध्यक्ष ने 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

विपक्ष का आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के ऊपर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है। वहीण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के सदस्यों ने विधान परिषद् में जमकर प्रदर्शन किया। सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि विधान परिषद में आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठीचार्ज क्यों? नीतीश शाही नहीं चलेगी की लगातार नारेबाजी भी किया।

इसी दौरान भाजपा के विधान पार्षद ने सदन के अंदर कुर्सी भी उठा ली। बाद में सदन की कार्यवाही स्थगित हो गयी। उसी दौरान मंत्री आलोक मेहता ने जवाब देते हुए कहा कि लाठीचार्ज नहीं हुई है। पानी छोड़ा गया है। हंगामे के बीच बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। उसके बाद अब विधान सभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया गया। लिहाजा विधान परिषद पहुंचते ही राबड़ी देवी ने कहा कि पूरे देश में जाति गणना करा ले सरकार।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."