लाइव न्यूज़ :

Bihar 75% Reservation Bill: बिहार में 75 प्रतिशत लागू होगा आरक्षण!, राज्यपाल आर्लेकर ने बिल को दी मंजूरी, जानें क्या होगा आगे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 17, 2023 19:58 IST

Bihar 75% Reservation Bill: बिल में बिहार में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कराने का प्रस्ताव लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रस्ताव का समर्थन विपक्षी दल भाजपा ने भी किया था। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में नए आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसको लेकर गजट का प्रकाशन किया जायेगा।

Bihar 75% Reservation Bill: बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा आरक्षण का दायरा बढ़ाने को लेकर बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों से विधेयक को पास कराए जाने के बाद अब इसकी मंजूरी राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी दे दी है। बिल में बिहार में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी कराने का प्रस्ताव लाया गया था।

इस प्रस्ताव का समर्थन विपक्षी दल भाजपा ने भी किया था। दिल्ली से लौटने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में नए आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद बिहार में एससी-एसटी ईबीसी और ओबीसी के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसको लेकर गजट का प्रकाशन किया जायेगा।

गजट प्रकाशित होते ही लागू हो जाएगा। बता दें कि शीतकालीन सत्र में ही नए आरक्षण बिल को पास किया गया है। विधेयक के अनुसार, एसटी के लिए मौजूदा आरक्षण दोगुना कर किया जाएगा।  जबकि एससी के लिए इसे 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 फीसदी किया जाएगा।  वहीं, ईबीसी के लिए 18 फीसदी से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तो ओबीसी के लिए आरक्षण को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारOBCतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."