लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषद के लिए महागठबंधन के 5 और NDA के 3 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

By आकाश चौरसिया | Updated: March 11, 2024 15:55 IST

राजद प्रमुख लालू यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती समेत महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विधान परिषद के लिए पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, अनामिका सिंह एवं लाल मोहन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए नामांकन के लिए आज आखिरी दिन महागठबंधन के 5, एनडीए के 3 उम्मीदवारों ने विधानसभा के नामांकन पत्र दाखिल कर दियाभाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विधान परिषद पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया

पटना: बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए नामांकन के आज आखिरी दिन महागठबंधन के 5 और एनडीए के 3 उम्मीदवारों ने विधानसभा के सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,‌ पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ उर्मिला ठाकुर,‌ सैयद फैसल अली और भाकपा-माले की ओर से शशि यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान राजद प्रमुख लालू यादव और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती समेत महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर विधान परिषद के लिए पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, अनामिका सिंह एवं लाल मोहन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और एनडीए घटक दल के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। जदयू से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खालिद अनवर नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। हम के संतोष कुमार सुमन ने भी नामांकन कर लिया है। उधर, राबड़ी देवी के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त विधान पार्षद विनोद जायसवाल भी पहुंचे हुए थे। बता दें कि विनोद जायसवाल के घर हाल ही में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

छापेमारी को लेकर विनोद जायसवाल ने कहा कि ये सब गलत हुआ है।बता दें कि 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए विधानसभा में संख्या बल के हिसाब 6 सीटों पर एनडीए और 5 सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। एनडीए की ओर से 3 सीटें भाजपा के खाते में गई है, जबकि 2 सीटें जदयू और एक सीट हम को मिली है।

वहीं महागठबंधन की 5 सीटों में से 4 सीटों पर राजद ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं तो एक भाकपा-माले को दी है। आज पर्चा भरने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 12 और 13 मार्च को पर्चियों की जांच होगी। इसके बाद 14 मार्च नाम वापसी की आखिरी तिथि होगी। ऐसे में विधान परिषद के होने वाले चुनाव में महागठबंधन की तरफ से पांचों प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन तय है। इस बार कांग्रेस को एक भी सीट हाथ नहीं लग पाई।

टॅग्स :पटनाBJPकांग्रेसजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."