लाइव न्यूज़ :

नालंदा में बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया, 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद NDRF को मिली सफलता

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2023 18:26 IST

5 घंटे के अथक प्रयास के बाद एनडीआरएफ की टीम ने नालंदा जिले के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे शिवम को सकुशल बाहर निकाल लिया। बच्चा रविवार की सुबह खेलते हुए बोरवेल में गिर गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनालंदा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल बाहर निकाला गया5 घंटे के अथक प्रयास के बाद एनडीआरएफ की टीम को मिली सफलताचार साल के शिवम को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया

पटना: नालंदा जिले के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे को लगभग 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद  एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है।  बिहार के नालंदा के एनडीआरएफ अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि बच्चा ठीक है और उसे अस्पताल भेजा गया है। चार साल के शिवम के सुरक्षित बाहर निकलते ही बचाव अभियान में लगी टीम में खुशी की लहर दौड़ गई।  

बता दें कि नालंदा जिले के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में करीब चार साल एक बच्चा रविवार की सुबह खेलते हुए बोरवेल में गिर गया जिसे निकालने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया था। बोरवेल में फंसे  शिवम कुमार के पिता का नाम डोमन माझी है। 

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं घटनास्थल पहुंचकर शुभम को बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की निगरानी कर रहे थे।  बोरवेल में लगभग 50 फिट की गहराई पर फंसे बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें बुलाई गई थीं। 

बोरवेल में फंसे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई ताकि उसका दम न घुटे। शिवम को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए छह-सात जेसीबी द्वारा लगातार बोरवेल के बगल में खुदाई की गई। बोरवेल में एक वायर डालकर अंदर फंसे शिवम पर सीसीटीवी के जरिए लगातार नजर रखी गई। 

बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ को कोई समस्या नहीं हुई। बोरवेल के अंदर फंसा शिवम हरकत कर रहा था और ये देखकर बचाव में लगी टीम ने उत्साह में काम करना जारी रखा। अंततः 5 घंटे के अथक प्रयास के बाद बोरवेल में फंसे शिवम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालने के साथ ही एनडीआरएफ की टीम शिवम को अस्पताल ले गई। अब डॉक्टरों की टीम शिवम के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी। बच्चे के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद जिलाधिकारी और स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ की टीम को बधाई दी। 

टॅग्स :एनडीआरएफनालंदाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."