लाइव न्यूज़ :

मैं छोटे कपड़े नहीं पहनती इसलिए फिल्म-टीवी में नहीं मिला काम, सपना चौधरी का छलका दर्द- ऐसा समय भी आया...

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2021 13:39 IST

सपना ने कहा कि वह अब भी संघर्ष कर रही हैं, क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। डांसर ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब डिजाइनर्स ने उन्हें इवेंट और शो के लिए कपड़े देने से मना कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे कपड़े नहीं पहनती और फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पातीः सपनाकोई गॉडफादर नहीं, इसलिए संघर्ष कर रही हूंः सपना चौधरीसपना ने कहा, लोग आपसे तभी बात करेंगे, जब उन्हें आपके साथ कुछ काम होगा

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) ने अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से कम उम्र में ही सपना ने घर चलाने के लिए स्टेज शो करना शुरू कर दिया था। इतने संघर्षों के बाद सपना चौधरी आज लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। हर‍ियाणवी गानों पर डांस से शुरू हुआ सपना का सफर बिग बॉस और पंजाबी फिल्मों तक पहुंच चुका है। हालांकि सपना को इस बात का मलाल है कि वह अपने सपनों को अभी तक पूरा नहीं कर पाई हैं।

ई-टाइम्स से बातचीत में सपना चौधरी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में भेदभाव होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं इस साल इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करूंगी. लेकिन अभी भी मैं सपनों को पूरा नहीं कर सकी। इसके साथ ही सपना चौधरी ने कहा कि वह छोटे कपड़े नहीं पहनती इसलिए हिंदी फिल्म-टीवी शोज में उन्हें अबतक काम नहीं मिला।

छोटे कपड़े नहीं पहनती और फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पातीः सपना

अपने सपनों के बारे में बात करते हुए सपना ने कहा कि वह हिंदी फिल्म या टीवी शो में एक्टिंग करना चाहती हैं, लेकिन क्षेत्रीय कलाकार होने की वजह से उन्हें मौका नहीं दिया जाता है। सपना ने कहा, मुझे लगता है क्योंकि मैं रीजनल इंडस्ट्री (हरियाणा) से आती हूं। छोटे कपड़े नहीं पहनती और फर्राटेदार अंग्रेजी नहीं बोल पाती इसलिए मुझे काम नहीं मिला।

कोई गॉडफादर नहीं, इसलिए संघर्ष कर रही हूंः सपना चौधरी

सपना ने कहा कि वह अब भी संघर्ष कर रही हैं, क्योंकि इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं है। डांसर ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब डिजाइनर्स ने उन्हें इवेंट और शो के लिए कपड़े देने से मना कर दिया था। मुंबई उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई में रहकर ये फील किया है कि लोग आपसे तभी बात करेंगे, जब उन्हें आपके साथ कुछ काम होगा। इंडस्ट्री में लोग आपको जज करेंगे और ऐसे यहां बहुत से लोग हैं।

टॅग्स :सपना चौधरीभोजपुरीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल