New Holi Bhojpuri Song: हर गाने को मात देता पवन सिंह का ये नया होली सॉन्ग, रिलीज होते ही 'तोहरा लहंगा लस-लस करता' वायरल

By अमित कुमार | Published: February 12, 2021 07:35 PM2021-02-12T19:35:00+5:302021-02-12T19:35:00+5:30

पवन सिंह का नया गाना 'तोहरा लहंगा लस-लस करता' रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फैंस के बीच गाने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

New Holi Bhojpuri Song Lahangwa Las Las Karta pawan singh and neelam goes viral | New Holi Bhojpuri Song: हर गाने को मात देता पवन सिंह का ये नया होली सॉन्ग, रिलीज होते ही 'तोहरा लहंगा लस-लस करता' वायरल

गाने का एक सीन। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsहोली से पहले पवन सिंह का एक नया गाना फैंस के बीच धूम मचा रहा है। 'तोहरा लहंगा लस-लस करता' गाने में पवन सिंह नीलम संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं।पवन सिंह और नीलम का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होली से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंहहोली सॉन्ग 'तोहरा लहंगा लस-लस करता' रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही यह गाना फैंस के बीच धूम मचा रही है। इस गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और डायरेक्टर रवि पंडित हैं। होली से पहले पवन सिंह अक्सर कोई न कोई भोजपुरी गाना लेकर आते ही रहे हैं। 

पिछले साल बॉलिवुड ऐक्ट्रेस लॉरेन के साथ पवन सिंह जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे थे। जैकी भगनानी का म्यूजिक लेबल के गाने 'कमरिया हिला रही हैं' को पवन सिंह के साथ पायल देव ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने का खुमार फैंस के बीच आज भी चढ़ा हुआ है। अपने नए गाने में पवन सिंह नीलम को रंग लगाते हुए उनके साथ रोमांस कर रहे हैं। 

बता दें कि महज 11 साल की उम्र में पवन सिंह ने अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था ओढ़नियां वाली से जो काफी हिट रहा। उसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम निकाले। लेकिन 2008 में रिलीज हुआ लॉलीपॉप लागेलू और उसका गाना जब लगावेलू जब लिपस्टिक हिले ला आरा डिस्ट्रिक जबरदस्त हिट हुआ और रातों रात पवन सिंह को स्टार बना दिया।

पवन सिंह का एक गाना सानिया मिर्जा के नथुनिया जान मारे ला काफी विवादों में रहा। 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली।

Web Title: New Holi Bhojpuri Song Lahangwa Las Las Karta pawan singh and neelam goes viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे