लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: कभी सड़क किनारे लिट्टी-चौखा बेचते थे भोजपुरी स्टार खेसारीलाल, जानें ऐसी कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2019 16:42 IST

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है, एक्टर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Open in App

भोजपुरी सिनेमा का चमकता हुआ सितारा खेसारी लाल यादव  का आज जन्मदिन है। उनका जन्म बिहार के सिवान जिले में साल 1986 में हुआ था। आज वह अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज एक्टर अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेसारी के लिए स्टार बनने तक का सफर आसान नहीं था एक वक्त पर बहुत गरीबी थी उन्होंने देखी थी। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें-

- फैंस को भले लगता हो कि आज वह बहुत बड़े स्टार बन गए हैं लेकिन ऐसा नहीं है। यहां तक पहुंचने के लिए स्टार को जमकर मेहनत करना पड़ा है। खेसारीलाल ने अपनी इस पहचान को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। गरीबी के कारण एक्टर को एक वक्त में दिल्ली की सड़कों पर लिटी-चौखा तक बेचनी पड़ी थी।

- एक वक्त ऐसा भी था जब उनके गांव रसूलपुर में ही महाभारत और रामायण की कथा गाकर सुनाने वाले उनके गुरु कमलाकांत मिश्र व्यास  ने खेसारी को झाल बजाने का काम सौंप दिया। एक्टर बस यहीं से झाल बजाने के साथ कोरस गाते गाते आगे गाने गाने लगे। यहां से उनकी गायकी की शुरुआत हुई थी। - फैंस को शायद नहीं पता हो कि उनके स्टार को एक बार अपने गाने के कारण से जेल तक भी जाना पड़ा था। दरअसल खसारी को फेमस के ऐल्बम 'बोल बम' के गाने 'काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी' से मिला है। इस गाने के रिलीज होने के दो दिन बाद ही खेसारी लाल यादव पर सानिया मिर्जा ने मानहानि का केस कर दिया था और इसके चलते उनको 3 दिन जेल की हवा खानी पड़ी थी। - खास बात काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजले पाकिस्तानी इस गाने के कारण  वह जेल गए थे लेकिन खेसारी को इसी गाने ने सही मुकाम भी दिलाया है। इससे पहले उनको कभी सही मुकाम नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।  

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल