Video:निरहुआ और आम्रपाली के हॉट डांस पर फिदा हुए फैंस, भोजपुरी में घुला पंजाबी तड़का 'चोंय चोंय'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 8, 2019 04:28 PM2019-01-08T16:28:40+5:302019-01-08T16:38:32+5:30

निरहुआ की यह फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह गाना खुद निरहुआ ने गाया है।  

choye choye song dinesh lal yadav nirahua and amrapali dubey going viral | Video:निरहुआ और आम्रपाली के हॉट डांस पर फिदा हुए फैंस, भोजपुरी में घुला पंजाबी तड़का 'चोंय चोंय'

Video:निरहुआ और आम्रपाली के हॉट डांस पर फिदा हुए फैंस, भोजपुरी में घुला पंजाबी तड़का 'चोंय चोंय'

 भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना करने को तैयार हैं। दोनों का नया गाना इन दिनों इंटरनेट पर जमकर छाया हुआ है।

यह गाना आगामी फिल्म निरहुआ चलल लंदन का है। जो जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस गाने को यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पंजाबी तड़का है और यह गाना दलेर मेंहदी के गाए गीत 'बोलो तारा रारा' से प्रेरित है। निरहुआ और आम्रपाली का ये अंदाज फैंस को जमकर भा रहा है।
 
निरहुआ की यह फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। यह गाना खुद निरहुआ ने गाया है।  इस गाने को देखने के लिए निरहुआ के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाकर देख सकते हैं। इससे पहले 'निरहुआ चलल लंदन' फिल्म का एक गाना 'गोरी तोहार कमर लचकउआ' रिलीज हो चुका है। इस गाने ने भी धूम मचा दी  यह गाना फिल्म निरहुआ चलल लंदन का है। इस फिल्म के बोल लिखे है आजाद सिंह ने और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।

 2018 में निरहुआ की हिंदुस्तानी-3 आई थी जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे थे इसे फैंस ने जमकर पसंद किया था  यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी। अब एक बार फिर से जोड़ी पर्दे पर धमाल करने को तैयार हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार ये जोड़ी फैंस के बीच क्या नया धमाल करती है।

Web Title: choye choye song dinesh lal yadav nirahua and amrapali dubey going viral

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे