लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: सौरभ वर्मा बने चैम्पियन, रूसी ओपन खिताब पर किया कब्जा

By भाषा | Updated: July 29, 2018 13:04 IST

सौरभ वर्मा पहले गेम में शुरू से ही वतानाबे से पिछड़ गये थे। जापानी खिलाड़ी ने 2-0 से शुरुआत की।

Open in App
<p>व्लाडीवोस्टक (रूस), 29 जुलाई: पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने 75000 डॉलर इनामी रूस ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जापान के कोकी वतानाबे के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करके इस सत्र का अपना पहला खिताब जीता। चोटों से उबरकर वापसी करने वाले इस 25 वर्षीय भारतीय ने स्पोर्ट हॉल ओलंपिक में एक घंटे तक चले फाइनल में विश्व में 119वें नंबर के वतानाबे को 19-21, 21-12, 21-17 से हराया।

मिश्रित युगल में हालांकि रोहन कपूर और कुहू गर्ग की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को फाइनल में रूस के व्लादीमीर इवानोव और कोरिया की मिन कियुंग किम के हाथों 19-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

सौरभ पहले गेम में शुरू से ही वतानाबे से पिछड़ गये थे। जापानी खिलाड़ी ने 2-0 से शुरुआत की और इंटरवल तक वह 11-5 से आगे थे। भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करके स्कोर 11-12 किया लेकिन वतानाबे जल्द ही 18-13 से बढ़त बना गये। 

दूसरे गेम में सौरभ ने अपनी गलतियों में कटौती की ओर 7-3 से बढ़त बना ली। वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थे। इसके बाद भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और दूसरा गेम जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया। 

निर्णायक मुकाबले में वतानाबे ने शुरू में 9-3 से बढ़त बनायी और वह इंटरवल तक 11-7 से आगे थे। लेकिन सौरभ ने जज्बा दिखाया और जल्द ही स्कोर 15-15 से बराबर कर दिया। जब स्कोर 17-17 पर था तब सौरभ ने लगातार चार अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला