लाइव न्यूज़ :

निजी कारणों के चलते उबेर कप से हटी पीवी सिंधु, डेनमार्क ओपन में खेलना संदिग्ध

By भाषा | Updated: September 2, 2020 16:27 IST

Open in App

विश्व चैंपियन पी वी सिंधु ‘निजी कारणों’ से अगले महीने होने वाले थामस एवं उबेर कप फाइनल्स से हट गयी हैं और उनका डेनमार्क में होने वाले सुपर 750 टूर्नामेंट में खेलना भी संदिग्ध है। थामस एवं उबेर कप तीन से 11 अक्टूबर के बीच डेनमार्क के आर्थस में खेला जाना है। 

विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने पिछले सप्ताह जो नया संशोधित कैलेंडर जारी किया था उसमें यह पहला टूर्नामेंट है। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता इस खिलाड़ी के पिता पी वी रमन्ना ने कहा, ‘‘सिंधु कुछ निजी कारणों से थामस और उबेर कप फाइनल्स में हिस्सा नहीं ले पाएगी। उसके कुछ निजी काम हैं और दुर्भाग्य से उसे इस प्रतियोगिता से हटना होगा। हमने भारतीय बैडमिंटन संघ को उसके निर्णय से अवगत करा दिया है।’’ 

थामस और उबेर कप फाइनल्स के बाद 13 से 18 अक्टूबर के बीच डेनमार्क ओपन और फिर 20 से 25 अक्टूबर तक डेनमार्क मास्टर्स का आयोजन किया जाएगा। ओलंपिक की दावेदार सिंधु अभी हैदराबाद में राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर में अभ्यास कर रही है। उन्होंने पहले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने की योजना बनायी थी। 

रमन्ना से पूछा गया कि क्या सिंधु डेनमार्क में दो अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी, उन्होंने कहा, ‘‘असल में इनमें भाग लेना भी संदिग्ध है। मेरे कहने का मतलब दोनों प्रतियोगिताओं के लिये आवेदन भेज दिया गया है, लेकिन यह उसके निजी कार्य पर निर्भर करता है कि वह इन दोनों में खेल पाएगी या नहीं। वह डेनमार्क में एक टूर्नामेंट से हट सकती है। अगर वह अपना कार्य पूरा कर देती है तो वह एक टूर्नामेंट में खेलेगी।’’ 

सिंधु के अलावा विश्व चैंपियनिशप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत, विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला युगल खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी ही राष्ट्रीय शिविर में अभ्यास कर रहे हैं। कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाए गए सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी आंध्र प्रदेश में अपने गृहनगर अमलापुरम में हैं जबकि उनके युगल साथी चिराग शेट्टी मुंबई में हैं। 

अश्विनी पोनप्पा ने बेंगलुरु में रहने को प्राथमिकता दी और वह पादुकोण-द्रविड़ सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स एक्सीलेन्स में अभ्यास कर रही है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अभी शिविर से नहीं जुड़ी है और अपने पति पारुपल्ली कश्यप और कुछ अन्य के साथ अलग से अभ्यास कर रही है।

टॅग्स :पी वी सिंधुइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला