लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से पहले पीवी सिंधु को झटका, वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाली कोच ने छोड़ा उनका साथ

By भाषा | Updated: September 24, 2019 13:05 IST

किम जी ह्युन भारत की तीसरी विदेशी कोच हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की महिला एकल बैडमिंटन कोच किम जी ह्युन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके मार्गदर्शन में ही सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

नई दिल्ली, 24 सितंबर। टोक्यो ओलंपिक में अब जब एक साल से भी कम का समय बचा है तब भारत की महिला एकल बैडमिंटन कोच दक्षिण कोरिया की किम जी ह्युन ने न्यूजीलैंड में अपने बीमार पति की देखभाल के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इसी साल किम को अनुबंधित किया था और उनके मार्गदर्शन में ही पीवी सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। बुसान की रहने वाली 45 साल की किम को हालांकि अपने पति रिची मेर के पास न्यूजीलैंड जाना पड़ा जिन्हें लगभग 15 दिन पहले ‘न्यूरो स्ट्रोक’ का सामना करना पड़ा था।

भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने बताया, ‘‘यह सच है, किम ने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उनके पति काफी बीमार हैं। विश्व चैंपियनशिप के दौरान उन्हें न्यूरो स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। इसलिए वह वापस लौट गईं। उन्हें अपने पति की देखभाल करनी होगी क्योंकि इससे उबरने में चार से छह महीने का समय लगेगा।’’

किम ने सिंधु के साथ अच्छी जोड़ी बनाई थी और भारतीय खिलाड़ी भी अपनी सफलता में कोरियाई कोच की भूमिका को स्वीकार कर चुकी है। किम भारत की तीसरी विदेशी कोच हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। इंडोनेशिया के जाने माने कोच मुल्यो हेंडोयो ने भी 2017 में निजी कारणों से भारतीय राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम का साथ छोड़ दिया था। वह बाद में सिंगापुर की टीम से जुड़ गए थे।

हेंडोयो ने विश्व स्तर पर भारत के पुरुष एकल खिलाड़ियों की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। मलेशिया के टेन किम हर ने भी इस साल की शुरुआत में भारतीय युगल कोच के अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि उनका कार्यकाल तोक्यो ओलंपिक तक था। बीएआई को अब जल्द ही किम का विकल्प ढूंढना होगा क्योंकि ओलंपिक क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है और तोक्यो खेल सिर्फ 10 महीने दूर हैं। गोपीचंद ने कहा, ‘‘हम उनके स्थान पर किसी और को लाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यह कामचलाऊ इंतजाम होगा। हमें स्थायी हल ढूंढना होगा।’’

टॅग्स :पी वी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

अन्य खेलकौन हैं वेंकट दत्ता साईं, पीवी सिंधु के होने वाले पति, जिन्होंने IPL टीम का प्रबंधन किया है?

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

भारतParis Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ी 117, अफसर 140 और जीते 6 पदक, कमियां दूर कर खेलों में करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला