लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत सरकार ने मांगी इंडिया ओपन में भाग लेने वाले चीनी खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की जानकारी

By भाषा | Updated: February 29, 2020 11:48 IST

चीन सहित कई देश अभी कोरोना वायरस की चपेट में हैं, जिसके कारण कई खेल प्रतियोगिताएं स्थगित की जा चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) के लिए कुछ सवाल भेजे हैं।चीनी शटलरों के स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है।

भारत सरकार ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) के लिए कुछ सवाल भेजे हैं, जिसमें चीनी शटलरों के स्वास्थ्य की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है, जिन्हें अगले महीने इंडिया ओपन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आना है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बाइ से चीनी खिलाड़ियों के बारे में कुछ जानकारी देने के लिए कहा। इसके बाद ही मंत्रालय टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण इस सुपर 500 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चीनी खिलाड़ियों के देश में प्रवेश पर फैसला करेगा। चीन सहित कई देश अभी कोरोना वायरस की चपेट में हैं, जिसके कारण कई खेल प्रतियोगिताएं स्थगित की जा चुकी हैं।

विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रश्नावली में इस तरह के सवाल शामिल किये हैं - खिलाड़ी और अधिकारी चीन के किस राज्य से हैं? कितने खिलाड़ियों-अधिकारियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और चिकित्सकीय प्रमाणपत्र जारी किया गया? अन्य देशों से कितने खिलाड़ी-अधिकारी आ रहे हैं? बाइ ने यह प्रश्नावली मिलने के बाद उन्हें जवाब के लिए चीनी बैडमिंटन संघ को भेज दिया है।

बाइ सचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘हमने विदेश मंत्रालय से मिली प्रश्नावली चीनी बैडमिंटन संघ को भेज दिया है। हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उनका जवाब मिलने के बाद हम वीजा प्रक्रिया शुरू करने के लिये उसे मंत्रालय के पास भेज देंगे।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला