लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: चमके साइना-श्रीकांत, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने पहली बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 9, 2018 17:55 IST

CWG 2018: भारतीय बैडमिंटन टीम ने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: भारतीय बैडमिंटन टीम ने सोमवार को गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स के मिक्स्ड टीम इवेंट में मलेशिया को 3-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया, ये भारत का बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट में  कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है। इस गोल्ड के साथ ही गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने दसवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 3-1 से मात दी। 

भारत ने पहले मिस्क्ड डबल्स मुकाबला और सिंगल्स मुकाबले अपने नाम करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन डबल्स मुकाबले में जीत हासिल करते हुए मलेशिया ने स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद चौथे मुकाबले में साइना नेहवाल ने मलेशिया की सोन्नाय चियाह को 21-11, 19-21, 21-9 से मात देते हुए जीत भारत की झोली में डाल दी।

फाइनल में पहले मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में भारत के सात्विक रानकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने मलेशिया की मास पेंग सून चान और मास लियू यिंग घोह को 21-14, 15-21 और 21-15 से मात देते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

इसके बाद दूसरे मैच में सिंगल्स मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने स्टार मलेशियाई खिलाड़ी चोंग वेई ली को 21-17, 21-14 से हराते हुए भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। हालांकि तीसरे डबल्स मुकाबले में भारत के सात्विकराज रानकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को मास शेम घोह और वेंई कियोंग टान ने 15-21, 20-22 से मात दी।

लेकिन चौथे और निर्णायक मैच में साइना ने सोन्निया चियाह को 21-11, 19-21, 21-9 से मात देते हुए दिलाई भारत को इन खेलों का दसवां गोल्ड दिला दिया।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्ससाइना नेहवालकिदांबी श्रीकांतबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला