लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: साइना नेहवाल का शानदार सफर जारी, थाईलैंड की खिलाड़ी को हरा क्वॉर्टर फाइनल में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 2, 2018 16:10 IST

Saina Nehwal: साइना नेहवाल ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में थाईलैंड की रैतचानोक इंतानोन को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

Open in App

नानजिंग, 02 अगस्त: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की रैतचानोक इंतानोन को सीधे सेटों में 21-16, 21-19 से हराते हुए बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। चीन के नानजिंग में खेले जा रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप साइना ने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वॉर्टर फाइनल मैच में इंतानोन को सीधे सेटों में हराते हुए स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ प्री-क्वॉर्टर भिड़ंत पक्की की। 

इस पूरे मैच में साइना ने अपना दबदबा कायम रखा। पहले सेट में ब्रेक के समय साइना 11-8 से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद थाई खिलाड़ी द्वारा किए गईं बेजा गलतियों का फायदा उठाते हुए साइना ने चार अंक और जुटाए और आसानी से ये सेट 21-16 से अपने नाम कर लिया। 

दूसरे सेट में थाई खिलाड़ी इंतानोन ने साइना को कड़ी टक्कर दी और एक-एक अंक के लिए रोचक मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंत में साइना ने अपने अनुभव का कमाल दिखाते हुए इंतानोन के खिलाफ ये सेट 21-19 के करीबी अंतर से जीतते हुए मैच 21-16, 21-19 से अपने नाम कर लिया।

महिला खिलाड़ियों में पीवी सिंधु पहले ही प्री-क्वॉर्टर में पहुंच चुकी हैं। वहीं पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने भी बुधवार को अपना मैच जीतते हुए प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिपसाइना नेहवालपीवी सिंधुकिदांबी श्रीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला