लाइव न्यूज़ :

श्याओमी ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जरूरत न हो तो मोड़कर रख लें, वजन मात्र 12.5 किलो

By रजनीश | Updated: April 23, 2020 10:30 IST

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी स्मार्टफोन से जुड़े प्रॉडक्ट के अलावा कई तरह के होम प्रॉडक्ट के लिए भी जानी जाती है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में भी कदम रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। ये तीन मोड एनर्जी-सेविंग मोड (ECO), नॉर्मल मोड (D) और स्पोर्ट्स मोड (S) हैं।इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S की कीमत 1999 यूआन, यानी करीब 22 हजार रुपये है।

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी श्याओमी (Xiaomi) कई अन्य प्रॉडक्ट बनाने के लिए भी जानी जाती है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार को देखते हुए कई इसमें भी हाथ लगाया है। श्याओमी ने 1S नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर  लॉन्च किया है। जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बातें.. 

डिजाइनश्याओमी के स्कूटर 1S की खासियत यह है कि यह फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है। इसमें आपको नया लुक और डिजाइन देखने को मिलेगा। यह बेल हुक और रियर फेंडर हुक को आपस में जोड़ती है।इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन सिर्फ 12.5 किलोग्राम है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 30 किलोमीटर तक का सफर तय करता है। 

श्याओमी 1S स्कूटर को एप की मदद से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एप के जरिए स्कूटर में राइडिंग स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

राइडिंग मोड्सइस इलेक्ट्रिक स्कूटर 1S में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं। ये तीन मोड एनर्जी-सेविंग मोड (ECO), नॉर्मल मोड (D) और स्पोर्ट्स मोड (S) हैं। स्विच बटन को लगातार दो बार दबाकर एक मोड को दूसरे मोड में बदला जा सकता है। 

यह स्कूटर विजुअल इंटरैक्टिव डैशबोर्ड और ड्यूल-ब्रेक सिस्टम से लैस है। यह स्कूटर एनर्जी रिकवरी को भी सपोर्ट करता है। 

कीमतइलेक्ट्रिक स्कूटर 1S की कीमत 1999 यूआन, यानी करीब 22 हजार रुपये है। हालांकि कंपनी अपने इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री फिलहाल सिर्फ चीन में कर रही है। 

टॅग्स :इलेक्ट्रिक स्कूटरइलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारतमहाराष्ट्र की ईवी नीति से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी

कारोबारदिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0ः इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदो और 36000 रुपये छूट पाओ, महिलाओं को तोहफा देंगी सीएम रेखा गुप्ता

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें