लाइव न्यूज़ :

जब टेकऑफ करते वक्त खुल गया प्लेन का पहिया, लोगों ने की सेफ लैंडिंग की प्रार्थना, देखें विडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 09:26 IST

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोगों ने विमान और यात्रियों के सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि कल्पना कीजिए की इतनी बड़ी व्हील अगर अचानक आसमान से गिरे तो क्या होगा।

Open in App
ठळक मुद्देजैज एविएशन द्वारा संचालित एयर कनाडा के अनुसार क्रू मेंबर सहित सभी 52 यात्री सुरक्षित हैं। अथॉरिटी ने कहा कि प्लेन में 6 टायर होते हैं और हमारे पायलट ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए ट्रेंड होते हैं।

हवाई जहाज से जुड़ी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं जब कोई प्लेन क्रैश हो जाता है या किसी अन्य तरह की दिक्कतें आती रहती हैं। कई बार टेक ऑफ या लैंड करने के दौरान उनके टायर फटने की खबरें आती रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जब जो शायद आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल वीडियो में प्लेन के टेकऑफ करते वक्त उसका टायर खुलकर गिर गया।

एबीसी न्यूज के मुताबिक घटना कनाडा एक्सप्रेस फ्लाइट की है जो कनाडा के मॉन्ट्रियल से बागोटविले के लिए चली थी। इस घटना का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स डरे हुए थे और फ्लाइट के सुरक्षित लैंडिंग के लिए लोगों ने प्रार्थना किया और सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलटों की सराहना की। 

इस घटना को एक यात्री ने कैमरे में कैद किया गया जो कि फ्लाइट में था। उसने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं अभी एक ऐसे प्लेन में हूं जिसकी एक पहिया खुल चुका है...2020 की शुरुआत काफी अच्छी रही।'

वायरल वीडियो में टेकऑफ से पहले पहियों से चिंगारी निकलती हुई दिख रही है। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि वीडियो देखने के बाद मैंने सोचा कि ये पहिए कहां गिरे होंगे। एक दूसरे यूजर ने लिखा कल्पना कीजिए इतनी बड़ी व्हील अगर अचानक आसमान से गिरे तो क्या होगा। अच्छा है ये टेकऑफ के तुरंत बाद गिर गया। एक दूसरे यूज़र ने लिखा, यह काफी डरावना है। कुछ लोगों ने जांच (इंस्पेक्शन) और मेन्टेनेंस की बड़ी असफलता बताया। जैज एविएशन द्वारा संचालित एयर कनाडा के अनुसार क्रू मेंबर सहित सभी 52 यात्री सुरक्षित हैं। कोई एक भी घायल नहीं था। अथॉरिटी ने कहा कि प्लेन में 6 टायर होते हैं और हमारे पायलट ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए ट्रेंड होते हैं।

टॅग्स :कनाडाफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: महुआ मोइत्रा को फ्लाइट में देख यात्रियों ने लगाए 'चोर' के नारे, टीएमसी नेता ने लिया कड़ा एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो