लाइव न्यूज़ :

आखिर क्या है 'सर्ज प्राइसिंग', क्यों हो रही है चर्चा, ओला-उबर से जुड़ा है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2019 11:32 IST

यदि आप कैब का इस्तेमाल करते रहते हैं तो आपने अनुभव किया होगा कि अचानक से बरसात शुरू हो जाने, ऑफिस से छूटने के टाइम, ई-रिक्शा या ऑटो यूनियन के हड़ताल के समय कैब का किराया अचानक से कुछ घंटों के लिये बढ़ा दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल सर्ज प्राइसिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिये कैब प्रोवाइडर कंपनियां मांग बढ़ने के साथ ही किराया भी बढ़ा देती हैं।उबर ने पिछले महीने ही कहा था कि वह दिल्ली में ऑड-ईवन योजना के दौरान सर्ज प्राइसिंग को लागू नहीं करेगी।

दिल्ली में 4 नवंबर से ऑड-ईवन लागू है। इस बीच 'सर्ज प्राइसिंग' शब्द कई बार सुनने में आया। इस शब्द का इस्तेमाल अधिकतर एप बेस्ड कैब सर्विस ओल-उबर के संबंध में किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद कहा कि कैब सर्विस देने वाली कंपनियां ऑड-ईवन के दौरान सर्ज प्राइसिंग लागू नहीं करेंगी।

ओला ने भी अपने एक बयान में कहा कि वह प्रदूषण नियंत्रण के लिये दिल्ली सरकार की पहल में साथ देगी। ओला ने कहा कि यात्रियों को अधिकतम और बिना किसी परेशानी के सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी लगातार कोशिश के तहत हमने तय किया है कि ऑड-ईवन के दौरान ओला पर बुक की गई कैब के लिये सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी।

उबर ने पिछले महीने ही कहा था कि वह दिल्ली में ऑड-ईवन योजना के दौरान सर्ज प्राइसिंग को लागू नहीं करेगी। इसके साथ ही कार पूलिंग सर्विस देने वाली कंपनी क्विक राइड ने भी कहा कि ऑड-ईवन के दौरान वह कार पूलिंग को बढ़ावा देने के लिये अपने यूजर्स से कन्वीनियंस चार्ज (सुविधा शुल्क) नहीं लेगी।

दरअसल सर्ज प्राइसिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिये कैब प्रोवाइडर कंपनियां मांग बढ़ने के साथ ही किराया भी बढ़ा देती हैं। इस बात को ऐसे समझिये यदि आप ऑफिस से घर जाने के लिये कई बार कैब बुक कर चुके हैं तो अधिकतर आपको अलग-अलग दिनों में अलग-अलग समय पर किराये में अंतर देखने को मिलता होगा। जबकि आपके ऑफिस से घर की दूरी फिक्स है।

यदि आप कैब का इस्तेमाल करते रहते हैं तो आपने अनुभव किया होगा कि अचानक से बरसात शुरू हो जाने, ऑफिस से छूटने के टाइम, ई-रिक्शा या ऑटो यूनियन के हड़ताल के समय कैब का किराया अचानक से कुछ घंटों के लिये बढ़ा दिया जाता है। इसी प्रॉसेस को सर्ज प्राइसिंग कहते हैं। 

टॅग्स :ओलाउबर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

भारत7 फरवरी को पूरे देश में ओला, उबर, रैपिडो ड्राइवरों की हड़ताल, शोषण और न्यूनतम बेस किराए की कमी के खिलाफ 'ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन' का ऐलान

भारतअब पीक आवर्स में कैब बुक करने पर देना होगा डबल किराया, सरकार ने कैब कंपनियों के लिए तय किए नए नियम

कारोबारऑनलाइन कैब के बाद टिकट?, दिल्ली मेट्रो और उबर में गठजोड़, जानें प्रोसेस

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें