लाइव न्यूज़ :

आज से शुरू हुई Toyota Yaris की बिक्री, कीमत 8.75 लाख रुपये से शुरू

By सुवासित दत्त | Updated: May 18, 2018 12:56 IST

Toyota Yaris सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। कार में 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई। लंबे इंतज़ार के बाद टोयोटा इंडिया ने अपनी नई सेडान Toyota Yaris को भारत में लॉन्च कर दिया है और आज से इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने कार की कीमतों का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब कंपनी ने इस कार की डिलिवरी भी शुरू कर दी है। Toyota Yaris के बेस J ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 8.75 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप-एंड VX ट्रिम (CVT ऑटोमेटिक) की एक्स-शोरूम कीमत 14.07 लाख रुपये रखी गई है। ये कार J, G, V और VX ट्रिम में उपलब्ध होगी।

Toyota Yaris - कीमत

वेरिएंटमैनुअल ट्रांसमिशन (MT)ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (CVT)
J8.75 लाख रुपये9.95 लाख रुपये
G10.56 लाख रुपये11.76 लाख रुपये
V11.70 लाख रुपये12.90 लाख रुपये
VX12.85 लाख रुपये14.07 लाख रुपये

Toyota Yaris कई ऐसे फीचर्स से लैस है जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 60:40 स्प्लिट सीट, रूफ माउंटेड एसी, एंबिएंट लाइटिंग, पावर ड्राइवर सीट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और कार के टॉप-एंड ट्रिम में पैडल शिफ्टर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 7 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, एबीएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Toyota Yaris सिर्फ पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। कार में 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 108 बीएचपी का पावर और 140Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्टेप ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

Toyota Yaris का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Honda City (8.71 लाख रुपये से लेकर 13.70 लाख रुपये तक), Maruti Suzuki Ciaz (7.83 लाख रुपये से लेकर 10.63 लाख रुपये तक), Volkswagen Vento (8.19 लाख रुपये से लेकर 12.49 लाख रुपये तक) और Skoda Rapid (8.36 लाख रुपये) जैसी कारों से है।

फोटो: सुवासित दत्त

टॅग्स :टोयोटाटोयोटा यारिससेडान सेगमेंटकारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें