लाइव न्यूज़ :

भारत में लॉन्च हो सकती है दुनिया की शानदार इलेक्ट्रिक कार टेस्ला मॉडल-3, CEO एलन मस्क ने दिया हिंट, अंदर से दिखती है ऐसी

By रजनीश | Updated: July 13, 2020 18:55 IST

दुनिया की जानी मानी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला एशिया में चीन को छोड़कर किसी अन्य देश में कोई कार नहीं बेचता। हालांकि अब एक हिंट के मुताबिक भारत में इस कार के मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब दे रहे थे।एलन मस्क से सवाल पूछा गया, डियर एलन मस्क, भारत में टेस्ला 3 के आने की उम्मीद कब तक है?

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कार कंपनी टेस्ला (Tesla) की कारें जल्द ही भारत में देखने को मिल सकती हैं। टेस्ला ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान कार Model 3 (मॉडल 3) को लॉन्च करने के बारे में सोच सकती है। कम से कम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भारत में जल्द ही वो अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकते हैं। 

इलेक्ट्रिक कार के मामले में टेस्ला ऐसा नाम बन गया है कि इलेक्ट्रिक कार की चाहत रखने वाले अधिकतर इंसान एक बार टेस्ला कार का आनंद तो जरूर लेना चाहेंगे। 

सोशल मीडिया में देखें तो भारत में भी टेस्ला कार के दीवानों की कमी नहीं है। लेकिन भारत में टेस्ला कारों की बिक्री अभी तक शुरू नहीं हो सकी। 

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब दे रहे थे। अरविंद नाम के ट्विटर से एलन मस्क से सवाल पूछा गया, "डियर एलन मस्क, भारत में टेस्ला 3 के आने की उम्मीद कब तक है? इसे बुक किए हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत गया है।"

एलन का जवाबटेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने जवाब दिया, "क्षमा करें, उम्मीद है कि जल्द ही होना चाहिए!" एलन मस्क के इस जवाब से एक बार फिर ऐसी उम्मीद जगी है कि टेस्ला की कारें जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। 

भारत आ सकती है टेस्ला की मॉडल 3टेस्ला की मॉडल 3 कार फुल चार्जिंग पर 650 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने में सक्षम है। हालांकि नई और अपनी बेहतर तकनीक के चलते टेस्ला की गाड़ियां काफी ज्यादा महंगी हैं। फिलहा टेस्ला की सबसे बुनियादी वर्जन की कार की रेंज लगभग 450 किलोमीटर है, इसकी कीमत 323,800 युआन (लगभग 35 लाख रुपये) से शुरू होती है।  टेस्ला ने अभी तक भारत या दक्षिण एशिया के किसी भी देश में अपनी कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। एशिया के अगर किसी बाजार में टेस्ला की मौजूदगी है तो वह देश चीन है। 

टेस्ला ने अमेरिका के बाहर अपना एकमात्र प्लांट चीन में बनाया और कुछ ही समय में वहां के इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माताओं के बीच अपनी पैठ बना ली है। टेस्ला अब तक चीन में मॉडल 3 सेडान का उत्पादन कर रही है।

टॅग्स :टेस्लाइलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारभारत में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को चाबी, जानें कीमत, देखिए वीडियो

कारोबारटेस्ला इंडिया का पहला शोरूम आज से खुला, कारों की शुरुआती कीमत इतने लाख रुपये

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें