लाइव न्यूज़ :

टाटा हेक्सा और हैरियर पर जबरदस्त ऑफर, मिल रही है लाखों की छूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2019 07:48 IST

BS-6 में अपग्रेड करने के बाद टाटा हैरियर में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी जल्द ही हैरियर का 7-सीटर वर्जन Tata Gravitas को लॉन्च करने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा हैरियर में 2.0 लीटर का क्रायोटेक डीजल इंजन दिया गया है। कंपनी इसके पावर को BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपग्रेड करने की तैयारी में है।

टाटा की दो चर्चित SUV हेक्सा (Hexa) और हैरियर (Harrier) को अब बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। जहां हेक्सा को खरीदने पर 2 लाख 30 हजार रुपये तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है वहीं हैरियर को 1 लाख 75 हजार रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों कारों पर मिलने वाला डिस्काउंट और ऑफर इन कारों के अलग-अलग वेरियंट और शहर पर निर्धारित है। 

एक उदाहरण के जरिये आपको बता दें कि डिस्काउंट के बाद फुली लोडेड टाटा हैरियर की ऑन-रोड कीमत 19 लाख रुपये पड़ेगी से कम की कीमत में मिल जाएगी। वहीं हेक्सा के भी टॉप वेरियंट पर भी जबरदस्त छूट का फायदा उठा सकते हैं।

पावर और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टाटा हेक्सा में 2.2 लीटर का 4 सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में अलग-अलग पावर जेनरेट करता है। मैन्युअल ट्रांसमिशन में जहां यह इंजन 320Nm टॉर्क के साथ 150bhp की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 400Nm टॉर्क के साथ 156bhp की पावर जेनरेट करता है। 

टाटा हैरियर में 2.0 लीटर का क्रायोटेक डीजल इंजन दिया गया है। इसका 6-स्पीड गियरबॉक्स वाला मैन्युअल ट्रांसमिशन वेरियंट 138bhp की पावर पैदा करता है। कंपनी इसके पावर को BS6 नॉर्म्स के हिसाब से अपग्रेड करने की तैयारी में है। और सभी वाहन निर्माता कंपनियों के लिये यह अनिवार्य भी है क्योंकि 1 अप्रैल 2020 के बाद से BS-4 एमिशन वाली गाड़ियों को नहीं बेचा जा सकेगा। BS-6 में अपग्रेड करने के बाद टाटा हैरियर में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला ऑप्शन भी मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी जल्द ही हैरियर का 7-सीटर वर्जन Tata Gravitas को लॉन्च करने की तैयारी में है। साथ ही टाटा जनवरी में टाटा नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक (EV) वर्जन और अल्ट्रॉज (Altroz) का प्रीमियम हैचबैक भी लॉन्च करने की तैयारी में है।

टॅग्स :टाटाटाटा हैरियरटाटा मोटर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें