लाइव न्यूज़ :

टाटा की सभी कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें सफारी स्टॉर्म पर मिल रही है इतनी छूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 10:23 IST

साल 2019 वाहन निर्माता कंपनियों के काफी बुरा रहा। बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियों ने दिवाली के दौरान उससे पहले और उसके बाद काफी छूट भी दी लेकिन उसका भी ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा। अब नए साल से कंपनियों को वाहन बिक्री की बढ़ने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार हैरियर के सभी वैरियंट्स पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।टाटा की इन कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ 15 जनवरी तक ही ले सकते हैं।

वाहन निर्माता कंपनियां हर साल के अंत में भारी छूट प्रदान करती हैं। इसके पीछे एक प्रमुख कारण उनको अपना पुराना स्टॉक क्लियर करना होता है। इस बार कार कंपनियों की तरफ से दी जाने वाली छूट में BS6 भी एक बड़ा कारण है। आपको बता दें कि नए नियम के मुताबिक 1 अप्रैल 2020 से वाहन निर्माता कंपनिया सिर्फ BS6 वाहन ही बेच सकेंगी। अब नया साल आ गया है और लगभग कार ने डिस्काउंड भी खत्म कर दिए हैं। ऐसे में यदि आप उस दौरान कार नहीं खरीद सके और आपकी प्लानिंग हाल फिलहाल में बनी है तो आपके लिए टाटा की कार खरीदने का शानदार मौका है। दरअसल टाटा मोटर्स जनवरी में भी अपनी कारों पर 1 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। हम आपको बताते हैं कि किस कार पर कितनी छूट मिल रही है...

BOLT/ZESTटाटा की बोल्ट और जेस्ट दोनों ही कारों पर 85,000 रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। एक बात ध्यान रखने वाली यह है कि टाटा की ही अन्य कारों की तरह इन दोनों गाड़ियों पर कोई भी एक्सचेंज डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। 

Safari Stormeसफारी स्टॉर्म टाटा की काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी कार है। किसी समय इस कार की सड़कों पर धूम रही है। आम लोगों के साथ ही यह कार सेना, सुरक्षा जैसे कई महकमों की भी पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। इस कार पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि चर्चा यह भी है कि कंपनी सफारी स्टॉर्म को बंद कर उसकी जगह नई कार लाने की तैयारी में है।

Nexonटाटा नेक्सॉन के पेट्रोल मॉडल पर 15,000 और डीजल मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। 

HEXAटाटा की हेक्सा कार पर 1लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है लेकिन इस कार पर भी बोल्ट और जेस्ट की तरह ही कोई भी एक्सचेंज ऑफर नहीं है।

Tiago NGRटाटा टियागो के पेट्रोल इंजन वाले मॉडल्स पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह डीजल मॉडल्स पर 45,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 22,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

Tigorटिगोर के पेट्रोल वेरियंट पर 30,000 और डीजल वेरियंट पर 35,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है और दोनों ही वैरियंट पर 25,000 और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।

Harrierटाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार हैरियर के सभी वैरियंट्स पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह कार लेटेस्ट प्लेटफॉर्म इम्पैक्ट 2.0 पर बनी है। हालांकि इस कार पर भी एक्सचेंज बोनस नहीं दिया जा रहा है।

टाटा की इन कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट का लाभ 15 जनवरी तक ही ले सकते हैं। इसके बाद ये डिस्काउंट बंद किए जा सकते हैं या फिर अभी दिए जा रहे डिस्काउंट की रकम में कटौती की जा सकती है।

टॅग्स :टाटाटाटा हैरियरटाटा हेक्साटाटा नेक्सन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें