लाइव न्यूज़ :

स्विफ्ट एक्स्ट्रीम से उठा पर्दा, ऐसी दिखती है मारुति सुजुकी की यह कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 10:34 IST

हाल ही में मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट के डीजल इंजन को बंद करने का फैसला किया है। इसके पीछे का कारण BS-6 एमिशन नॉर्म्स को बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देस्विफ्ट एक्सट्रीम लुक दिखने में काफी स्पोर्टी और एग्रेसिव है। कार के बोनट में दिये गये डार्क लाइन्स और ब्लैक कलर वाले ट्रिमिंग से कार काफी एग्रेसिव दिखती है।

कई कैटगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी की हैचबैक कार स्विफ्ट अब एक नये अवतार में आने वाली है। सुजुकी थाईलैंड में चल रहे इंटरनेशनल मोटर एक्सपो में स्विफ्ट एक्सट्रीम नाम से एक कॉन्सेप्ट कार पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट कार अभी वाली स्विफ्ट से काफी अलग है।

स्विफ्ट एक्सट्रीम लुक दिखने में काफी स्पोर्टी और एग्रेसिव है। इस कार के ग्रिल को अलग लुक दिया गया है साथ ही इसकी ग्रिल को भी छोटा किया गया है।बोनट के सेंटर में ब्लैक कलर का ट्रिमिंग दिया गया है जो आपने कई स्पोर्ट कारों में देखा होगा। कई कारों में नहीं होता तो लोग बाजार से डुप्लीकेट ट्रिमिंग लगवाते हैं।

कार के बोनट में दिये गये डार्क लाइन्स और ब्लैक कलर वाले ट्रिमिंग से कार काफी एग्रेसिव दिखती है। कार के साइड में ग्लॉस ब्लैक फिनिश फेंडर एक्सटेंशन दिये गए हैं। ये फिनिश फेंडर एक्सटेंशन आपने अधिकतर SUV कारों में देखे होंगे।

स्विफ्ट एक्सट्रीम का रियर लुक भी स्पोर्टी है। यहां भी बाहर की तरफ निकला हुआ ग्लॉस ब्लैक रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है।

हालांकि कॉन्सेप्ट रूप में पेश की गई इस कार के इंजन और इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्विफ्ट को इंडिया में 2005 से बेचा जा रहा है। इसका थर्ड जेनरेशन मॉडल 2018 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। यह कार कई महीनों से टॉप 10 सेलिंग कार की लिस्ट बनी हुई है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें