लाइव न्यूज़ :

जल्द लॉन्च हो सकता है Bajaj Pulsar का नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉडल, जानें क्या होगा खास

By सुवासित दत्त | Updated: March 26, 2018 12:51 IST

Bajaj Pulsar को नए इंजन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जो BS-VI मानकों को पूरा करेगा।

Open in App

देश की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी Bajaj अपनी सबसे मशहूर मोटरसाइकिल रेंज Pulsar के न्यू-जेनेरेशन मॉडल की तैयारी कर रही है। इस बाइको को सबसे पहले साल 2001 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक इस बाइक के कई वेरिएंट लॉन्च किए जा चुके हैं। Pulsar रेंज में प्रीमियम बाइक NS160, NS200 और RS200 के साथ साथ Pulsar 150 और Pulsar 180 जैसे बेसलाइन प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं।

2018 Bajaj Avenger Street 180 भारत में लॉन्च, कीमत 83,475 रुपये

खबरों की मानें तो कंपनी Pulsar 150 को एक नए कलेवर के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे UG4.5 नाम दिया जा सकता है। ये एक न्यू-जेनेरेशन मॉडल होगा। Bajaj Pulsar के इस नए रेंज में नया इंजन प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया जाएगा जो BS VI एमिशन मानकों को पूरा करेगा।

कपंनी एक 4 वॉल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन तैयार कर रही जिसका इस्तेमाल 250 सीसी तक की बाइक में किया जा सकता है। ये नया इंजन ज्यादा पावरफुल और रिफाइन होगा। इसके अलावा कंपनी अपनी बाइक्स को नए गियरबॉक्स से भी अपडेट करेगी। खबरों के मुताबिक नए इंजन पर अभी काम हो रहा है और इसे तैयार होने में एक साल तक का समय लग सकता है।

नए इंजन के अलावा Bajaj Pulsar के न्यू-जेनेरेशन मॉडल को नए डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया जाएगा। बाइक में नई एलईडी हेडलाइट, नया एलॉय व्हील, टेल सेक्शन और स्विंगआर्म लगाया जाएगा। बाइक में पहली बार मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया जाएगा। न्यू-जेनेरेशन Bajaj Pulsar में सिंगल-चैनल एबीएस पहली बार लगाया जाएगा। 

खबर ये भी है कि Bajaj बहुत जल्द Pulsar 180 की बिक्री बंद सकती है। हालांकि, इस बाबत अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। नई Bajaj Pulsar का सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V से होगा।

टॅग्स :बजाजबजाज पल्सर एनएस 160बजाज पल्सर 200 एनएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबारअगस्त बिक्रीः बजाज ऑटो की बिक्री 4,17,616 इकाई, टोयोटा की बल्ले, 11 प्रतिशत बढ़ी और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की बढ़कर 6,578

कारोबारMadhur Bajaj: नहीं रहे मधुर बजाज, 73 साल में ली अंतिम सांस

कारोबारLMOTY 2025: बेहतरीन टीम से ही बिजनेस सफल?, संजीव बजाज ने सफल स्टार्टअप पर रखी बातें, देखें वीडियो

कारोबारLMOTY 2025: 70 या 90 घंटे?, 7 दिन में कितने घंटे काम करना चाहिए? संजीव बजाज ने साफ-साफ दिया जवाब, देखें वीडियो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें