लाइव न्यूज़ :

नया नियमः अब वाहनों के आगे पीछे चमकीला टेप लगाना जरूरी, वरना भरना पड़ेगा इतना जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 08:34 IST

यह नियम ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, ई-कार्ट, तिपहिया वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली पर अनिवार्य किया जा रहा है। जानें जरूरी बातें...

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने इस नए नियम के संबंध में 1 अगस्त को ही प्रारूप अधिसूचना जारी कर दी थीऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा में आगे सफेद रंग और पीछे लाल रंग का रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य होगा।

सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटर व्हिकल एक्ट के बाद केंद्र सरकार एक और नियम लागू करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इस हफ्ते इसकी अधिसूचना जारी कर सकता है। नए नियम के मुताबिक अब वाहनों के आगे और पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव (रोशनी पड़ने पर चमकने वाला) टेप लगाना जरूरी हो जाएगा।

दरअसल, यह फैसला सड़क हादसों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। वाहनों के आगे पीछे चमकीला टेप लगाने से अंधेरे में भी लाइट पड़ने पर वो स्पष्ट दिखाई दे जाएगें। नियम का पालन ना करने वाले वाहन मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें भविष्य में वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र देने से भी वंचित किया जा सकता है।

मंत्रालय ने इस नए नियम के संबंध में 1 अगस्त को ही प्रारूप अधिसूचना जारी कर दी थी जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। माना जाता है कि ई-रिक्शा, ई-कार्ट, तिपहिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों में चमकीले टेप नहीं लगाए जाते। नियम बनने के बाद इसे लगाना अनिवार्य हो जाएगा। 

ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा में आगे सफेद रंग और पीछे लाल रंग का रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य होगा। इस टेप की चौड़ाई 20 मिमी से कम नहीं होनी चाहिए और 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने पर 50 मीटर दूर से टेप नजर आना चाहिए।

टॅग्स :मोटर व्हीकल एक्टरोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

भारतजेब्रा क्रॉसिंग और फुट ओवर ब्रिज/एस्केलेटर और अंडरपास बनाने का निर्देश, सीएम नीतीश कुमार ने 5 बड़े फैसलों की दी जानकारी

भारतसड़क हादसों पर अब लगेगी लगाम, गाड़ियां खुद रोकेगी दुर्घटनाएं! जानें नई तकनीक के बारे में सबकुछ

भारतNew Cab Rules: अब कैब बुक करते समय अपनी मर्जी से ड्राइवर चुन सकेंगे आप, अपनी इच्छा से टिप देने का नियम; जानें क्या-क्या बदला

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें