लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki की छोटी एसयूवी अगले साल दिवाली में होगी लॉन्च, जानें खासियत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 1, 2018 16:02 IST

कार का डिजाइन Future S कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा। Future S को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।

Open in App

Maruti Suzuki इन दिनों एक छोटी एसयूवी पर काम कर रही है जिसे कॉन्सेप्ट Future S की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। ये एक मिनी एसयूवी होगी जिसे 'Zen' नाम दिया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस मिनी एसयूवी को Y1K कोडनेम दिया है। इस नई मिनी एसयूवी को साल 2019 में दिवाली के मौके पर लॉन्च किया जा सकता है।

2018 Maruti Suzuki Ciaz - जानें कार में किए गए 5 बड़े बदलावों के बारे में

नई Maruti Y1K को कंपनी की लाइन अप में मारुति सुजुकी अल्टो और मारुति सुजुकी सेलेरियो से ऊपर रखा जाएगा। इस मिनी एसयूवी का सीधा मुकाबला Mahindra KUV100 से होगा। इस नए मॉडल को पूरी तरह से भारत में तैयार किया जा रहा है। इस मिनी एसयूवी का डिजाइन एक क्रॉसओवर कार की तरह होगा।

2018 Maruti Suzuki Ciaz भारतीय बाज़ार में लॉन्च, शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये

कार का डिजाइन Future S कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा। Future S को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। कार में नया एलईडी हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, बड़ा और स्पोर्ट फ्रंट बंपर लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस मिनी एसयूवी का नाम Maruti Suzuki Zen रखा जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

हिट कार बनाने वाली Maruti Suzuki की ये पांच कारें हुई थी जबरदस्त फ्लॉप

Maruti Suzuki Y1K को भी कंपनी के न्यू-जेनेरेशन HERATECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर मारुति सुजुकी इग्निस, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी डिजायर को भी तैयार किया जाता है। कार में 1.0-लीटर, K-Series पेट्रोल इंजन लगाया जा सकता है जिसका इस्तेमाल कंपनी मारुति सुजुकी अल्टो के10 और मारुति सुजुकी सेलेरियो में भी करती है। ये इंजन 67 बीएचपी का पावर और 90Nm का टॉर्क देता है। कंपनी इस कार के साथ AMT का भी ऑप्शन देगी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें