लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी पहली बार लॉन्च करेगी 6 सीटर कार, XL6 हो सकता है अर्टिगा की तरह दिखने वाली इस गाड़ी का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 15:00 IST

मारुति सुजुकी की एमपीवी कैटेगरी की इस कार की हाल ही में कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी जिससे काफी डिटेल कार के लॉन्च होने से पहले ही सामने आ गई हैं।

Open in App

मारुति सुजुकी जल्द ही भारत में 6 सीटर कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार को मारुति सुजुकी XL6 नाम से लॉन्च करेगी। अर्टिगा की तरह दिखने वाली यह कार 21 अगस्त को लॉन्च हो सकती है।

कंपनी अपनी इस कार को प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए बेचेगी। इसके साथ ही इस कार को काफी प्रीमियम बनाने का प्रयास भी किया गया है। कार में सीट की तीन लाइने दी गई हैं और तीनों ही लाइन में 2-2 सीटें दी गई हैं। इन सीट्स को कैप्टन सीट्स कहा गया है।

एमपीवी कैटेगरी की इस कार की हाल ही में कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी जिससे काफी डिटेल कार के लॉन्च होने से पहले ही सामने आ गई हैं। कार को दो वेरियंट जेटा और अल्फा कैटेगरी में बेचा जाएगा।

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा और इसी के साथ लगभग यह भी तय है कि कंपनी इस कार का डीजल वेरियंट लॉन्च करने की योजना में भी नहीं है। कंपनी इस कार को दो गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ लॉन्च करेगी।

कार को इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही मामले में अर्टिगा से अलग और प्रीमियम रखने का प्रयास किया गया है जो लॉन्च होते ही देखने को भी मिलेगा। कार के टॉप वेरियंट अल्फा में रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर देखने को मिलेंगे।खासतौर पर यह कार उन लोगों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की जा रही है जो प्रीमियम कैटेगरी की एमपीवी कार इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन कुछ कारणों से अर्टिगा उनका ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच सकी। इस कार की कीमत और टोयोटा की इनोवा की कीमत में काफी अंतर है लेकिन जो लोग इनोव का मजा कम दाम में लेना चाहते है उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारमारुति सुजुकी अर्टिगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें