लाइव न्यूज़ :

मंदी के बाद अब कोरोना वायरस की मार, मारुति सुजुकी को बंद करने पड़े दो प्लांट

By रजनीश | Updated: March 23, 2020 15:42 IST

कोरोना वायरस के चलते वाहन उद्योंगों के सामने एक बार फिर बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। इससे पहले कंपनियों को अपने प्लांट मंदी के चलते बंद करने पड़े थे वहीं अब कोरोना वायरस के चलते कर्मचारियों की सेहत और सरकार के फैसलों को ध्यान में रखते हुए कंपनियों को अपना उत्पादन बंद करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने कहा कि मारुति कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए अपने संचालन में सभी सावधानी बरत रही है।मारुति ने कहा है कि इस बंद की अवधि सरकार की नीति पर निर्भर करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार में एक नियामक फाइलिंग में बताया कि उसने अपने हरियाणा में गुरुग्राम और मानेसर प्लांट में कारों का उत्पादन बंद कर दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने कार्यालय का संचालन भी बंद कर दिया है। 

कंपनी ने कहा कि मारुति कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए अपने संचालन में सभी सावधानी बरत रही है। इसमें स्वच्छता, तापमान जांच, वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ाना और व्यक्तिगत संपर्क को कम करना, कर्मचारियों की यात्रा को बंद करना, कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी और दूर रहने की सलाह देना है। 

कंपनी कोरोना वायरस को लेकर सरकार के निर्देशों का पालन कर रही है। मारुति ने कहा है कि इस बंद की अवधि सरकार की नीति पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा, "अगले कदम के रूप में, सरकार की नीति के मुताबिक अब उत्पादन बंद करने की आवश्यकता है और इसी के अनुसार कंपनी ने उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है। रोहतक में मारुति का अनुसंधान और विकास  (रिसर्च एंड डेवलपमेंट- R&D) केंद्र भी बंद रहेगा। आपको बता दें कि हरियाणा में कंपनी के दो प्लांट हर साल 15.5 लाख वाहनों का प्रॉडक्शन करते हैं। 

हरियाणा सरकार रविवार को बैठक के बाद सात शहरों को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक हरियाणा के सात शहरों- गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पंचकुला, मेवात और पलवल को लॉकडाउन किया जाएगा।दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी 31 मार्च तक अपनी फैक्ट्री बंद रखने की घोषणा संडे को किया। हीरो ने जयपुर स्थित अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर को भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही कंपनी ने कोलंबिया और बांग्लादेश स्थित अपने कंपनियों को बंद करने का फैसला किया है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें