लाइव न्यूज़ :

ह्युंडई ने मार्केट में उतारी कॉम्पैक्ट सेडान कार 'औरा', कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू; जानिए इसकी खासियत

By भाषा | Updated: January 21, 2020 17:57 IST

इस कार में बीएस -6 मानक वाला 1.2 लीटर डीजल , एक लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 9.22 लाख रुपये के बीच है।कंपनी की योजना इस कार के जरिये कॉम्पैक्ट सेडान श्रेणी में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

ह्युंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार 'औरा' पेश की। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से 9.22 लाख रुपये के बीच है। कंपनी की योजना इस कार के जरिये कॉम्पैक्ट सेडान श्रेणी में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

फिलहाल इस श्रेणी में मारुति डिजायर और होंडा अमेज का दबदबा है। इस कार में बीएस -6 मानक वाला 1.2 लीटर डीजल , एक लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प उपलब्ध है। औरा के 1.2 लीटर पेट्रोल संस्करणों की कीमत 5.79 लाख - 8.04 लाख रुपये के बीच जबकि 1.2 लीटर डीजल संस्करणों की कीमत 7.73 लाख से 9.22 लाख रुपये है।

एक लीटर टर्बो पेट्रोल संस्करण का दाम 8.54 लाख रुपये है। ह्युंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस . एस . किम ने पीटीआई - भाषा को बताया , " यह मॉडल कॉम्पैक्ट सेडान श्रेणी में हमारे प्रदर्शन को सुधारने में मदद करेगा , जिस पर डिजायर और अमेज का लंबे समय से दबदबा है।" उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में कंपनी के मौजूदा उत्पाद एक्सेंट ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। नया मॉडल प्रदर्शन को बेहतर करने में मदद करेगा।

टॅग्स :हुंडईकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें