लाइव न्यूज़ :

चार पहिया वाहन मालिकों के लिए RTO के नए नियम जानना जरूरी, कल से नहीं होगा फास्टैग वाहनों का रजिस्ट्रेशन

By अनुराग आनंद | Updated: December 24, 2020 10:01 IST

फास्टैग सिस्टम के प्रति वाहन स्वामियों को आकर्षित करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने कई सारे छूट दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने एक जनवरी से सभी वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है।वाहन मालिक ऑनलाइन www.fastag.org आवेदन कर सकता है।

लखनऊ: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बनाए नए नियम के तहत 2021 के पहले ही दिन से टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग लगाए वाहनों का चलना मुश्किल  हो जाएगा। सड़क पर चलने वाले हर वाहन में फास्टैग लगाना जरूरी होगा। 

इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार ने हर तरह से तैयारी पूरी कर ली है। फास्टैग वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर 25 दिसंबर से रोक लगाने की बात सरकार कह रही है। 

4 पहिया वाहनों में फास्टैग लगाना अब अनिवार्य-

इस संबंध में आरटीओ ने सभी डीलरों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक वरीय अधिकारी ने कहा कि सभी 4 पहिया वाहनों में फास्टैग लगाना अब अनिवार्य होगा। चेकिंग के दौरान अब अधिकारी बिना फास्टैग लगाए वाहनों के चालक को सख्ती से चेतावनी भी देंगे। 

चार पहिया पंजीकृत वाहनों की संख्या छह लाख के पार है-

बता दें कि लखनऊ स्थित आरटीओ कार्यालय में हर प्रकार के चार पहिया पंजीकृत वाहनों की संख्या छह लाख के पार है। इनमें सवा लाख के करीब वाहन चलन में नहीं हैं। उधर, डेढ़ लाख व्यावसायिक वाहन हैं और तीन लाख से ऊपर निजी वाहनों का रजिस्ट्रेशन है। इनमें मात्र 25 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लगे हैं। 

सरकार ने इस नियम के तहत कई छूट दी है-

सरकार ने फास्टैग वाले वाहन में विशेष छूट दी है। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह नया नियम बनाया है। नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग लगे वाहन को टोल टैक्स में छूट नहीं मिलेगी। नए नियम के तहत यदि वाहन चालक 24 घंटे के भीतर लौट रहे हैं और फास्टैग वाहन पर लगा है तो टोल टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलेगी। यानी एक तरफ का टोल टैक्स माफ हो जाएगा।   

टॅग्स :फास्टैगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें