लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ये कंपनी लगाएगी बैट्री बनाने की फैक्ट्री, घट सकती हैं कीमतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 09:45 IST

इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार आने वाले समय में काफी बढ़ सकता है। क्योंकि कुछ कंपनियां इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। फिलहाल इलेक्ट्रिक वाहन थोड़े ज्यादा महंगे साबित होते हैं इसलिये ये तेजी नहीं पकड़ पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअथर एनर्जी को हीरो मोटोकॉर्प से वित्तीय सहायता प्राप्त है। आने वाले समय में अथर एनर्जी की योजना बेंगलुरु के अलावा अन्य शहरों में भी विस्तार करने की है।

बेंगलूरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी अथर (Ather) जल्द ही तमिलनाडु में टू-व्हीलर फैक्ट्री और बैट्री बनाने का कारखाना लगाएगी। इस योजना में कंपनी लगभग 635 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके जरिये 4300 लोगों को नौकरी भी मिलेगी। 

तमिलनाडु में जल्द ही जर्मन ग्रुप म्हले (Mahle) इलेक्ट्रिक और जापान की निसेई (Nissei) भी तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग वेंचर्स लगाने की तैयारी मे हैं।

अथर कंपनी के बैट्री का प्लांट लगाने से उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में भी कमी आएगी। क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों में बैट्री एक महत्वपूर्ण और महंगा प्रॉडक्ट है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ रहा है। इसमें और तेजी आने की भी उम्मीद है। 

कंपनियां नए नए फीचर्स वाले और अपग्रेडेड वाहन लॉन्च कर रहे हैं। अथर एनर्जी (Ather Energy) ने ही हाल में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का प्लान बनाया है। कहा यह भी जा रहा है कि यह स्कूटर काफी किफायती कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि कंपनी का प्लान इलेक्ट्रिक बाइक भी लॉन्च करने का है लेकिन फिलहाल कंपनी का फोकस स्कूटर रेंज पर है। फिलहाल कंपनी का जो Ather 450 स्कूटर बाजार में पहले से लॉन्च किया जा चुका है वह काफी महंगा है। उसकी कीमत लगभग 1.15 लाख रुपये है इसलिये कंपनी बजट रेंज वाले स्कूटर पर काम कर रही है।

नए लॉन्च होने वाले स्कूटर को एक चार्ज में करीब 75 किलोमीटर तक सफर किया जा सकता है। कंपनी ने अथर 450 से भी पहले अथर 340 लॉन्च किया था लेकिन डिमांड कम होने के चलते उसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया।

अथर एनर्जी को हीरो मोटोकॉर्प से वित्तीय सहायता प्राप्त है। आने वाले समय में अथर एनर्जी की योजना बेंगलुरु के अलावा अन्य शहरों में भी विस्तार करने की है। नई फैक्ट्री के चालू होने के बाद उत्पादन में भी तेजी आने की उम्मीद है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक स्कूटरइलेक्ट्रिक बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारतमहाराष्ट्र की ईवी नीति से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी

कारोबारदिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0ः इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदो और 36000 रुपये छूट पाओ, महिलाओं को तोहफा देंगी सीएम रेखा गुप्ता

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें