लाइव न्यूज़ :

अगस्त 2020 में 80 प्रतिशत बढ़ी इस कंपनी की बिक्री, कंपनी के निर्यात में भी हुआ 90.4 फीसदी का इजाफा

By सुमित राय | Updated: September 1, 2020 11:33 IST

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की बिक्री में अगस्त महीने में इजाफा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देएस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की अगस्त महीने में ट्रैक्टर बिक्री में 80.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।बिक्री अगस्त में 80.1 प्रतिशत बढ़कर 7268 पर पहुंच गई, जबकि अगस्त 2019 में 4035 ट्रैक्टर बेचे थे।कंपनी ने कहा कि बेहतर मानसून तथा खरीफ की बुवाई अच्छी रहने से बाजार धारणा मजबूत बनी हुई है।

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए 'लॉकडाउन' से देश की नरमी में फंसी अर्थव्यवस्था पर और बुरा असर पड़ा है। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़े के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में अथर्व्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की अब तक की सबसे बड़ी तिमाही गिरावट आई है। हालांकि इस बीच कृषि उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की अगस्त महीने में ट्रैक्टर बिक्री में 80.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी की ट्रैक्टर बिक्री अगस्त में 80.1 प्रतिशत बढ़कर 7268 इकाई पर पहुंच गई, जबकि कंपनी ने अगस्त 2019 में 4035 ट्रैक्टर बेचे थे। कंपनी ने कहा कि बेहतर मानसून तथा खरीफ की बुवाई अच्छी रहने से बाजार धारणा मजबूत बनी हुई है।

अगस्त में घरेलू बाजार में कंपनी की ट्रैक्टर बिक्री 79.4 प्रतिशत बढ़कर 6,750 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 3763 इकाई रही थी। माह के दौरान कंपनी का निर्यात भी 90.4 प्रतिशत बढ़कर 272 से 518 इकाई पर पहुंच गया।

सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए 25 मार्च से पूरे देश में 'लॉकडाउन' (बंद) लगाया था। इसका असर कृषि को छोड़कर विनिर्माण, निर्माण और सेवा समेत सभी क्षेत्रों का प्रदर्शन खराब रहा है। कृषि क्षेत्र में इस दौरान 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक साल पहले 2019-20 की पहली तिमाही में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :बिज़नेससकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा