लाइव न्यूज़ :

नकल में माहिर चीन, इन महंगी कारों की डुप्लीकेट तैयार कर बाजार में करता है बिक्री

By रजनीश | Updated: June 23, 2020 13:00 IST

चीन के सामान के बहिष्कार के बाद अब हम आपको चीन की एक और चाल बताते हैं। चीन के प्रॉडक्ट सस्ते तो होते ही हैं लेकिन चीन नकलची भी है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी कंपनियां कई बड़ी कार निर्माता कंपनियों की कारों की नकल करके उनको अपने यहां बेचती है।चीन की मदद से ही पाकिस्तान भी कई बड़ी औऱ लोकप्रिय दो पहिया वाहनों की डुप्लीकेट बाइक बेंचती है।

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच गलवान घाटी में घुसपैठ करते हुए चीन ने धोखे से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया। इस हमले में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इसके बाद से धोखेबाज चीन के प्रॉडक्ट का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया में कई लोगों ने लिखा। क्योंकि भारत के बाजार में चीन का काफी ज्यादा प्रभाव है। खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में। 

भारत के स्मार्टफोन बाजार में भी चीन का जबरदस्त दखल है। लेकिन चीन के बारे में एक हीककत यह भी है कि कई सारे प्रॉडक्ट वह दूसरों की नकल करके बनाता है। यहां तक कि चीन के राष्ट्रपति की कार भी नकल की हुई बताई जाती है। 

दरअसल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जिस लिमोजिन कार से चलते हैं वह टोयोटा की सेंचुरी लिमो की कॉपी की हुई है। चीन ने सिर्फ इसी कार की नकल नहीं बल्कि वहां कई कार दूसरे कंपनियों के मॉडल की नकल करके बनाई गई हैं। 

चीन देश-दुनिया की बेहतरीन कारों की नकल करके अपने देश में अलग नाम से बनाता है। चीन की मदद से ही पाकिस्तान भी कई कंपनियों की शानदार बाइक्स की भी नकल करके बनाता है।

रॉल्स रॉयसरॉल्स रॉयस बहुत ही प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी है है। साल 2009 में चीन की जीली जीई बाद में इसका नाम बदलकर एमग्रांड जीई कर दिया गया। इस कार के बारे में कहा गया कि इस क्लासिक कार को फिर से पुनर्जीवित करने की तैयारी की जा रही है। जब यह कार लोगों के सामने आई थी, तो दिखने में रॉल्स रॉयस फैंटम से मिलती-जुलती थी। 

मर्सिडीज बेंज CLK मर्सिडीज बेंज की कार CLK कार से मिलती जुलती कार चीन ने अलग नाम से बना दी। चीन ने इसे BYD S8 नाम दिया। यह कार चीन की पहली हार्डटॉप कनवर्टिबल कार भी कही जाती है। कार का अगला हिस्सा मर्सिडीज बेंज CLK की तरह था। वहीं इसका पिछला हिस्सा रेनो मेगाने सीसी की कॉपी था। बाद में कंपनी ने इसका नाम F8 रख दिया।

मर्सिडीज बेंज GLAचीनी कंपनी की एक कार के-वन है। इसको देखकर आपको मर्सिडीज जीएलए की नकल जैसा दिखेगा। इसका शेप, हेडलाइट्स और रेडिएटर ग्रिल जीएलए से मिलता जुलता है। जीएलए के मुकाबले के-वन साइज में छोटी है। हालांकि के-वन इलेक्ट्रिक कार है। 

पोर्श मैकानपोर्श कंपनी की सबसे लग्जरी कारों में से एक मैकान की नकल बनाकर चीन ने चौंका दिया। मैकान की नकल में चीनी वर्जन Zotye SR8 बनाया जिसका नाम Zotye SR9 कर दिया गया। बाहर से दिखने के साथ ही इस कार का इंटीरियर भी बिल्कुल नकल है। 

रेंज रोवर इवोकरेंज रोवर इवोक बड़ी हस्तियों के बीच काफी पॉपुलर कार है। चीन ने 2015 के गंवानझु मोटर शो में इवोक का चीनी वर्जन लॉन्च किया था। यह ऑरिजनल इवोक से काफी मिलती जुलती है। चीनी कंपनी ने इसका नाम Landwind X7 रखा।

मारुति 800चीन मारुति 800 की नकल करके Jiangnan TT नाम से कार बनाता था। इसके अलावा टोयोटा, लैंबॉर्गिनी जैसी कई कंपनियों की डिजाइन चीन कॉपी करता है।

टॅग्स :कारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें