लाइव न्यूज़ :

3 लाख के बजट में फेमिली के लिये खरीदना चाहते हैं कार, ये हैं बेहतरीन विकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 10:17 IST

ऑटो मोबाइल सेक्टर की मंदी के बादल त्योहारी सीजन में ज्यादा छंटते हुये नजर नहीं आ रहे हैं। फिर भी कुछ लोग तो त्योहार में कार खरीदेंगे ही। भले ही अपना बजट कुछ कम करें तो यहां जानिये काम बजट और बेहतर माइलेज वाली कार..

Open in App
ठळक मुद्देमारुति की ऑल्टो कम कीमत वाली कारों में काफी लोकप्रिय कार है।रेनॉ कंपनी ने हाल ही में क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है।

त्योहार का मौसम चल रहा है। अभी नवरात्रि है फिर जल्द ही दीवाली आने वाली है। साल भर कई लोग बड़ी खरीददारी करने से खुद को रोक कर रखते हैं और इसी समय का इंतजार करते हैं। लोग ऐसा इसलिये भी करते हैं कि इस समय को शुभ मानते हैं और कंपनियां काफी छूट भी देती हैं। आप भी बना रहे हैं खुद की कार लेने का प्लान औऱ बजट है टाइट तो हम बता रहे हैं 3 लाख के बजट वाली कार..

डैटसन- रेडी गोडैटसन कंपनी की यह कार 2.80 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस कार का माइलेज 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर है। कार में ईबीडी विद एबीएस, ड्राइवर के लिये एयरबैग, स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सभी लेटेस्ट फीचर दिये गये हैं। कार के इंजन की बात करें तो यह 0.8 लीटर वाले पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

मारुति सुजुकी-ऑल्टोमारुति की ऑल्टो कम कीमत वाली कारों में काफी लोकप्रिय कार है। इसकी कीमत 2.89 लाख रुपये से शुरू होती है। एवरेज की बात करें तो यह कार आसानी से 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज देती है। कार में ईबीडी विद एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैंग, स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिये हैं।

रेनॉ- क्विडरेनॉ कंपनी ने हाल ही में क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। इस कार को कंपनी ने स्पोर्टी लुक दिया है। इसकी कीमत भी 2.83 लाख रुपये से शुरू है। कंपनी का दावा है कि उनकी यह कार 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार में सभी जरूरी फीचर्स दिये गये हैं। 

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें