लाइव न्यूज़ :

बंद हो रही हैं ये पॉपुलर कार, अभी भी है खरीदने का मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 09:59 IST

BS-6 एमिशन नॉर्म्स को लेकर लोगों में कई तरह के मिथक भी हैं। इस बात को आप स्पष्ट कर लें कि इस नियम के लागू होने के बाद आपकी पुरानी कार चलती रहेगी। बदलाव सिर्फ इतना होगा कि BS-4 आधारित कारें न तो बेची जा सकेंगी और न ही उनका रजिस्ट्रेशन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा भी BS-6 लागू होने के बाद हेक्सा कार की बिक्री बंद कर देगी।नये नियम के लागू होने के बाद सिर्फ BS-6 गाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन होगा।

नये BS-6 एमिशन नॉर्म्स 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। कई कंपनियों ने अपने कारों के इंजन को BS-6 में अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। कुछ कंपनियां BS-6 इंजन पर काम कर रही हैं। इस नए एमिशन नॉर्म्स की जब से चर्चा छिड़ी तभी से कई कार निर्माता कंपनियों ने ये कहना भी शुरू कर दिया था कि इस नये एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक कारों में बदलाव करने से कारों की कीमत पहले की तुलना में बढ़ जाएगी। तभी ये चर्चा भी उठने लगी थी कि कई कंपनियां अपने वर्तमान कारों के कुछ मॉडल बंद कर सकती हैं।

हालांकि कारों के जो मॉडल बंद होने की चर्चा थी वह सिर्फ उन्हीं कारों के लिये था जो डीजल इंजन के साथ आती हैं। क्योंकि पेट्रोल इंजन को BS-4 से BS-6 में अपग्रेड करना डीजल इंजन को BS-4 से BS-6 में अपग्रेड करने से सस्ता है। मतलब डीजल इंजन को BS-4 से BS-6 में ढालना महंगा है। इसका असर कार कीमत पर पड़ेगा।

मारुति सुजुकी- अर्टिगा, डिजायर, स्विफ्टयही वजह है कि मारुति ने अपने MPV कैटेगरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार अर्टिगा का डीजल मॉडल बंद करने का फैसला किया है। नये एमिशन नॉर्म्स लागू होने के बाद अर्टिगा का सिर्फ पेट्रोल और सीएनजी वैरियंट ही बेचा जाएगा। इसके अलावा देश की टॉप 10 बेस्टसेलर हैचबैक कारों में से एक स्विफ्ट का डीजल वैरियंट भी बंद कर सकती है। यही हाल डिजायर का भी है। BS-6 लागू होने के बाद इसका डीजल इंजन भी बंद कर दिया जाएगा।

टोयोटाटोयोटा कंपनी ने अपनी लग्जरी कार कोरोला अल्टिस को BS-6 एमिशन के अनुरूप अपग्रेड करने की जगह पूरी तरह से बंद करने का ही फैसला लिया है। कोरोला कार पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन ऑप्शन के साथ आती है। 

टाटाटाटा भी BS-6 लागू होने के बाद हेक्सा कार की बिक्री बंद कर देगी। कहा जा रहा है कि कंपनी हेक्सा का ही 7 सीटर वैरियंट नये नाम बजर्ड (Buzzard) से लॉन्च करेगी।फिलहाल ये सभी कारें अभी भी बेची जा रही हैं और आप इन्हें खरीद भी सकते हैं। और इसमें कोई डरने वाली बात भी नहीं है। क्योंकि जब से इस नियम की चर्चा शुरू हुई तभी से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गये थे। कई लोगों का कहना है कि इस नये नियम के लागू होने के बाद BS-4 वाली सभी कारें बंद हो जाएंगी। तो आपको बता दें कि नये नियम के लागू होने के बाद सिर्फ BS-6 गाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन होगा बाकी जिनके पास पहले से कोई भी कार है भले ही वह BS-4 है वो चलती रहेंगी।

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्समारुति सुजुकीटोयोटाटाटा हेक्सा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें