लाइव न्यूज़ :

जनवरी से बढ़ जाएगी कारों की कीमत, इन कंपनियों ने कर ली तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 10:20 IST

ऑटो सेक्टर के स्लोडाउन के चलते कारों की बिक्री भी तेजी से घटी है और स्थिति सुधारने के लिये कंपनियों ने त्योहारी सीजन में काफी छूट भी दी। कंपनियों के ऊपर BS-6 में वाहनों को अपग्रेड करने का भी दबाव बना हुआ है...

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ड इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी ने 1 से 3 परसेंट तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। मर्सिडीज बेंज ने भी कहा है कि वित्त को स्वस्थ रखने के लिये कीमतों में वृद्धि जरूरी है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही कार खरीदने वालों को झटका लग सकता है। कंपनियां जनवरी से कारों की कीमत बढ़ाने को तैयार हैं। मारुति और टाटा जैसी कुछ कंपनियों ने तो इसकी जानकारी भी दे दी है। कारों की कीमत में वृद्धि के पीछे भारी छूट में कार बेचने से प्रॉफिट मार्जिन घटा है और कच्चे माल की बढ़ी कीमत को भी एक कारण बताया जा रहा है।

मारुति सुजुकी, महिंद्रा, फोर्ट, टोयोटा, मर्सिडीज बेंज और ऑडी ने जनवरी 2020 से कारों की कीमत बढ़ाने की बात कही है। कार निर्माता कंपनियों ने इकॉनॉमिक टाइम्स से बताया कि कारों की कीमत बढ़ाने के पीछे रुपये का कमजोर होना भी है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बताया कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने से उत्तपादन लागत बढ़ी है और यह कारों की कीमत बढ़ने के कारणों में से एक है।

मारुति एंट्री लेवल की छोटी कार ऑल्टो से लेकर प्रीमियम कैटेगरी की MPV एक्सएल6 तक बनाती है जिनकी कीमत 2.89 लाख से शुरू होकर 11.47 लाख तक जाती है।

फोर्ड इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी ने 1 से 3 परसेंट तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। महिंद्रा, टोयोटा और हीरो भी कीमत बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। महिंद्रा के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि महीने के अंत तक कीमत बढ़ाने का फैसला ले लिया जाएगा।

हालांकि होंडा कार्स की जनवरी से कीमतों को बढ़ाने की योजना नहीं है बल्कि वह BS-6 एमिशन वाली गाड़ियों को पेश करेगी जिनकी कीमत लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के चलते थोड़ा ज्यादा होगी।

मर्सिडीज बेंज ने भी कहा है कि वित्त को स्वस्थ रखने के लिये कीमतों में वृद्धि जरूरी है। वहीं ऑडी ने कहा कि वह 1 परसेंट तक कीमतों में वृद्धि करेगी।  

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्समारुति सुजुकीहोंडा कार्सटोयोटाऑडीमर्सिडीज बेंज
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें