लाइव न्यूज़ :

टीवीएस अपाचे के इन दो मॉडल की बढ़ी कीमत, दिया गया नया इंजन

By रजनीश | Updated: May 31, 2020 16:22 IST

बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 इंजन के साथ आने वाली अपाचे RTR 160 बाइक थोड़ी ज्यादा पावरफुल है। इस बाइक में 159.7cc, टू-वॉल्व, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों ही बाइक्स में नया लो-स्पीड राइडिंड मोड GTT दिया गया है।इसकी मदद से बाइक कंट्रोल्ड और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।

बाइक निर्माता कंपनी टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V और अपाचे आरटीआर 200 4V के बीएस6 वेरियंट की कीमत कंपनी ने बढ़ा दी है। जहां RTR 160 4V के ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरियंट्स वेरियंट्स की कीमत 2000 रुपये बढ़ाई गई है। 

अब इन दोनों वेरियंट्स की कीमत क्रमश: 102,950 रुपये और 106,000 हो गई है। बात करें 200 4V की कीमत में 2500 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद अब इसकी कीमत 127,500 रुपये है।

बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 इंजन के साथ आने वाली अपाचे RTR 160 बाइक थोड़ी ज्यादा पावरफुल है। इस बाइक में 159.7cc, टू-वॉल्व, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.5bhp की पावर और 13.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

2020 टीवीएस अपाचे RTR 200 4V में BS6 कंप्लायंट 197.75cc का सिंगल सिलिंडर, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स है। इंजन 20.5PS का पावर और 16.80Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक ग्लास ब्लैक और पर्ल व्हाइट इन 2 कलर के साथ खरीदी जा सकती है।

दोनों ही बाइक्स में नया लो-स्पीड राइडिंड मोड GTT दिया गया है। इसकी मदद से बाइक कंट्रोल्ड और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इन दोनों ही बाइक्स में नई LED हेडलाइट, नई तरीके से डिजाइन किए गए मिरर्स और फेदर टच स्मार्ट के साथ आती हैं।

टॅग्स :टीवीएसबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें