लाइव न्यूज़ :

लोगों की चहेती हीरो स्पलेंडर आएगी इस नए इंजन के साथ, तस्वीरों में देखें इन नए रंगों के साथ होगी लॉन्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 13:50 IST

लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बाइक स्पलेंडर को कंपनी जल्द ही नए BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ ही इसे कई नए कलर ऑप्शन के साथ भी लॉन्च किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनई स्पलेंडर में 97.2 सीसी की क्षमता वाला एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा।हीरो नई स्पलेंडर के सिर्फ इंजन को नहीं बल्कि इसके डिजाइन को बदलकर पेश करेगी।

दो पहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी अपने बाइक्स को BS6 मानकों के अनुसार अपग्रेड कर रही है। हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में एक स्पलेंडर प्लस भी जल्द ही नए BS6 इंजन के साथ आएगी। हालांकि नई बाइक के आने के पहले ही इसकी तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक तस्वीरों को देखने से लगता है कि कंपनी इस बाइक को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है।

हालांकि इससे पहले कंपनी अपनी बाइक आईस्मार्ट (iSmart) को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर चुकी है। कम्यूटर सेगमेंट में आने वाली स्पलेंडर अपने बजट रेंज और लो मेंटेनेंस के चलते काफी ज्यादा पसंद की जाती है।

नई स्पलेंडर में 97.2 सीसी की क्षमता वाला एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। यह बाइक 8.36 पीएस की पावर और 8.05 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। एक बात ध्यान देने वाली है कि अभी तक अधिकतर बाइक्स में कार्ब्यूरेटर का प्रयोग किया जाता रहा है कि लेकिन बाइक्स को BS6 में अपग्रेड करने लिए अब इनमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

कहा यह भी जा रहा है कि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक बाइक के माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाएगी। अभी नई स्पलेंडर प्लस के कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बाइक को BS6 में अपग्रेड करने के बाद इसकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये तक महंगी हो सकती है।

देखें सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 SUV कारों की लिस्ट, तीसरे नंबर पर पहुंच गई स्कॉर्पियो, पहले नंबर पर है ये लेटेस्ट कारहीरो नई स्पलेंडर के सिर्फ इंजन को नहीं बल्कि इसके डिजाइन को भी बदलकर पेश करेगी। नई स्पेंडर को नए ग्राफिक्स के साथ पेश किया जाएगा और लीक के मुताबिक इसे नए कॉम्बिनेशन वाले ड्युअल टोन पेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। बाइक को कई नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।

टॅग्स :हीरो मोटोकॉर्पबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें