लाइव न्यूज़ :

नए इंजन के साथ आ रही है नई बजाज पल्सर 125 स्प्लिट सीट, कंपनी ने बढ़ाया इतना दाम

By रजनीश | Updated: June 9, 2020 12:44 IST

बजाज की पल्सर 125 नियॉन और पल्सर 125 स्प्लिट सीट का लुक थोड़ा अलग है। बड़ा बदलाव इनकी सीट्स में देखने को मिलता है। स्प्लिट सीट वाली पल्सर में स्प्लिट सीट सेटअप दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड नियॉन मॉडल में सिंगल-पीस सीट मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्प्लिट सीट वेरियंट में इंजन काउल पर अलग ग्राफिक्स, स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल्स, बेली पैन और फ्यूल टैंक एक्सटेंशन मिलता है।बाइक में पहले की तरह ही फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में नाइट्रॉक्स गैस-चार्ज्ड रियर शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन दिए गए हैं।

बाइक निर्माता कंपनी बजाज ऑटो जल्द ही पल्सर 125 का बीएस6 मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। बजाज की Pulsar 125 Split Seat पल्सर रेंज की सबसे सस्ती बाइक पल्सर 125 Neon का टॉप वेरिएंट है। 

बजाज ने पिछले साल ही सितंबर में स्प्लिट सीट और स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ पल्सर 125 का यह प्रीमियम वर्जन लॉन्च किया था। पल्सर 125 स्प्लिट सीट वाले मॉडल में 124.4cc, BS6 सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। 

यह इंजन 8,500rpm पर 12PS की पावर और 6,500rpm पर 11Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। लीक तस्वीरों के मुताबिक बाइक को BS4 से BS6 में अपग्रेड करने के अलावा कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 

बाइक में पहले की तरह ही फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में नाइट्रॉक्स गैस-चार्ज्ड रियर शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन दिए गए हैं। फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

कीमतस्प्लिट सीट वाली BS6 पल्सर 125 की कीमत 79,079 रुपये है। इस हिसाब से बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 मॉडल की कीमत करीब 9 हजार रुपये ज्यादा रखी गई है।

टॅग्स :बजाजबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें