लाइव न्यूज़ :

टाटा ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक टिगोर कार, फेम-2 के तहत मिलेगी 1.62 लाख रुपये की छूट

By रजनीश | Updated: June 28, 2019 15:43 IST

टाटा की इलेक्ट्रिक टिगोर फिलहाल फ्लीट के लिए उपलब्ध है। अभी यह प्राइवेट लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है।

Open in App

पर्यावरण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सरकारों के बढ़ते दबाव के कारण वाहन निर्माता कंपनियों ने पेट्रोल पर निर्भरता ज्यादा बढ़ाई है और साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में टाटा मोटर्स ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक कार को टिगोर ईवी नाम दिया गया है।

Tigor EV कार XM और XT दो वेरियंट के साथ आती है। इनकी कीमत 9.99 लाख से 10.09 लाख रुपये रखी गई है। कार की इस कीमत में फेम-2 के तहत मिलने वाली 1.62 लाख रुपये की छूट (सब्सिडी) शामिल है।

हालांकि इलेक्ट्रिक टिगोर कार सिर्फ फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध है। इस कार को अभी प्राइवेट लोग नहीं खरीद सकते। 

इस कार के दोनों ही वैरियंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, ऑडियो सिस्टम, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर के साथ आती है।

टाटा मोटर्स की इस इलेक्ट्रिक कार में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार व्हाइट,ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ आती है।

टिगोर इलेक्ट्रिक में 16.2kWh बैटरी के साथ आती है। यह 72V, 3 फेस AC इंडक्शन मोटर के जरिए 41hp का पावर और 105Nm टॉर्क जनरेट करता है। 

चार्जिंग सिस्टम की बात करें तो एसी वाल सॉकिट के जरिए कार को 6 घंटे में 80 परसेंट चार्ज किया जा सकता है जबकि इसके डीसी 15Kw चार्जर के जरिए 80 परसेंट बैटरी को 90 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

टाटा मोटर्स के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने पर कार को 142 किलोमीटर तक सफर किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है।

टॅग्स :टाटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें